Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

‘चूल्ही के धुआँ’ लोकगीत में माही श्रीवास्तव के सास मांगें पूड़ी ससुर मांगें पुआ, वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ मजेदार सांग

भोजपुरी सिनेमा जगत में अपनी लाजवाब अदाकारी से सबका दिल जीत रही अदाकारा माही श्रीवास्तव इन दिनों जो भी गाने लेकर आ रही हैं, वह सब भोजपुरिया संगीतप्रेमियों को खूब भा रहे हैं। वहीं सिंगर शिवानी सिंह की सुरीली आवाज का जादू सभी पर चल रहा है। ऐसे में शिवानी सिंह का गाया हुआ और माही श्रीवास्तव के शानदार अभिनय व नृत्य से सजा भोजपुरी लोकगीत ‘चूल्ही के धुआँ” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में गाँव देहात में चूल्हे पर खाना बनाने वाली महिलाओं की परेशानी को प्रस्तुत किया गया है। गाने का वीडियो काफी मजेदार है। इसका पिक्चराइजेशन और लोकेशन काफी रिच है। माही श्रीवास्तव अपने पति से शिकायत करती हैं कि ‘रहनी सुघर हम त होइ गईनी करिया, खनवा बनावतानी माजा तानी थरिया, सास मांगें पूड़ी ससुर मांगें पुआ, बलम हो चूल्ही के लागाता धुआँ..
यह भोजपुरी लोकगीत ठेठ देसी अंदाज में फिल्माया गया है। 

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘चूल्ही के धुआ’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर शिवानी सिंह हैं। एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव हैं। इस गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं। संगीतकार आर्या शर्मा, वीडियो निर्देशक विझेल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर संदीप राज हैं। मिक्स मास्टर जीतू शर्मा ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास है।