Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

मनोज ओझा की भोजपुरी फ़िल्म ‘बोले चूड़ियां बोले कँगना’ ने बनाया डेढ़ करोड़ व्यूज का रिकॉर्ड

लो बजट, मध्यम स्टारकास्ट की मनोज ओझा की फ़िल्म ‘बोले चूड़ियां बोले कँगना’ ने रचा इतिहास, मिले डेढ़ करोड़ व्यूज

एक नया चैनल पर रिलीज हुई, लो बजट में बनी तथा मध्यम स्टारकास्ट होने बावजूद भी पिछले 6 माह में सबसे लोकप्रिय भोजपुरी फ़िल्म ‘बोले चूड़ियां बोले कँगना’ बन गई है, जो दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। जी हाँ! फ़िल्म मेकर व निर्देशक मनोज ओझा के कुशल निर्देशन में बनी सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म ‘बोले चूड़ियां बोले कँगना’ फुल मूवी को यूट्यूब पर मात्र छः महीने में ही 15 मिलियन यानि कि डेढ़ करोड़ व्यूज मिले हैं। जोकि एक नॉन स्टारकास्ट फ़िल्म के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है और बड़ा रिकॉर्ड है। यह भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ फुल मूवी ने ईगल भोजपुरी मूवीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही काफी वायरल हो गई है और डेढ़ मिलियन क्लब में शामिल हो गई है। इतनी बड़ी कामयाबी हासिल करने पर फ़िल्म के निर्देशक मनोज ओझा ने सवाल के जवाब में बताया कि ‘एक नया चैनल, लो बजट, मध्यम स्टारकास्ट और छः माह में डेढ़ करोड़ व्यूज…यह रिकॉर्ड मन को बहुत सकून दे रहा है और दुगुनी मेहनत से कुछ और नया करने का मनोबल बढ़ा रहा है।’ उन्होंने आगे जवाब देते हुए कहा कि ‘फ़िल्म की कहानी में जितनी हम साधारणता रखेंगे, जितना हम फैमिली वैल्यू दिखाएंगे, जितनी हम समाज को जोड़कर रखने वाली कहानी बनाएंगे तो उतना ही रिस्पांस फ़िल्म को मिलेगा। यह जरूरी नहीं कि सास बहू का झोटा नोचे, बहु सास का झोटा नोचे… घर-परिवार से जुड़ी बहुत सी कहानियां हैं, जिसपे काम किया जा सकता है और जन जन की पहली पसंद वाली फिल्म बनाई जा सकती है।’
गौरतलब है कि फिल्मों में सिंपल, सोवर चीज भी लोगों को पसंद आती है, उसकी अगर अच्छी प्रस्तुतिकरण किया जाय, सुपर डुपर हिट होने से कोई रोक नहीं सकता है। जैसा मनोज ओझा ने इस फ़िल्म में किया है। हम अगर अपने समाज के वैल्यू लेकर चले तो अच्छी फिल्म बन सकती है। ना केवल अच्छा बन सकती हैं बल्कि अच्छी चल सकती हैं। उसी कड़ी में बोले चूड़ियां बोले कँगना ने अपार सफलता प्राप्त किया और दर्शकों का बहुत सारा प्यार पाया है।

फ़िल्म का लिंकः https://youtu.be/W3g7rYCo2kw?si=BwOBAgNBVLBYUXkV

उल्लेखनीय है कि कमला फिल्म्स क्रिएशन्स, डिजिटेक प्रोडक्शन के बैनर तले बिग लेबल पर निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ के निर्माता गौतम कुमार, मनु भाई शाह, लोकेश मिश्रा हैं। मनोज ओझा के कुशल निर्देशन में बनी यह फिल्म साफ-सुथरी सार्थक रिलेशनशिप की बुनियाद को मजबूत करने वाली तथा सास बहू और फैमिली ड्रामा से भरपूर है। प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित और डिम्पल सिंह स्टारर यह फ़िल्म हर किसी को खूब पसंद आ रही है। पॉपुलर म्यूजिक कंपनी ईगल भोजपुरी मूवीज के निदेशक सुरेन्द्र सुनेजा ने इतनी बड़ी उपलब्धि पर मनोज ओझा को बधाई दीं और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘मनोज जी और भी अच्छी अच्छी फिल्में बनाते रहें आगे उन्होंने यह भी कहा कि मनोज जी के निर्देशन में बहुत सारी फिल्में हम बनाते रहेंगे।
इसी कड़ी में मनोज ओझा बतौर निर्देशक एक और मनोरंजन से भरपूर भोजपुरी फिल्म ‘अठरंगी दुल्हनियां’ लेकर आने वाले हैं। जिसकी सेंसर बोर्ड में स्क्रीनिंग सक्सेसफुल हो गई है और यह फ़िल्म दीवाली में सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी। इस फ़िल्म के निर्माता अश्वनी शर्मा हैं और निर्देशक मनोज ओझा हैं। उनकी जोड़ी दर्शकों को शुद्ध मनोरंजन करने वाली फ़िल्म लेकर आ रही है। जिसमें केंद्रीय भूमिका में आदित्य ओझा और श्रुति राव की केमेस्ट्री नजर आने वाली है।