Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

मनोज तिवारी, प्रदीप पाण्डेय चिंटू, रितेश पांडेय और यश कुमार सहित कई फिल्मी दिग्गजों को मिला सम्मान .!

सबरंग अवार्ड समारोह में कलाकारों की कला को सम्मान मिला !

मुंबई – सन 2024 में पिछले साल सन 2023 – 2024 के लिए सबरंग फिल्मी अवॉर्ड की घोषणा की गई , इसबार मुम्बई में हुए एक बेहद शानदार आयोजन में फ़िल्मी पुरस्कारों की इस बेहद रंगीन शाम में कलाकारों व तकनीशियनों ने अपनी अपनी अदाओं से शमां बाँध कर रख दिया । इस समारोह में इंडस्त्री के दिग्गजों सहित नवोदित कलाकारों/ तकनीशियनों को भी सम्मानीत किया गया। सबरंग फिल्मी समारोह में भोजपुरी जगत के सुपरस्टार रह चुके अभिनेता सांसद मनोज तिवारी को डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद सम्मान से सम्मानित किया गया वहीं सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार रितेश गायक को मिला । इस अवॉर्ड समारोह में भोजपुरी फ़िल्म जगत के दिग्गज निर्देशक राजकुमार आर पाण्डेय को फ़िल्म इश्क़ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया ।
इस खास आयोजन को लेकर सांसद अभिनेता मनोज तिवारी ने बताया कि यह सबरंग फ़िल्म अवॉर्ड भोजपुरी फ़िल्म जगत का एक सम्मानित अवॉर्ड समारोह है और इसके आयोजक कुलदीप लगातार कई वर्षों से लगातार इसकी गरिमा बनाये रखे हैं। इस सम्मान को पाने के बाद इंसान को वाक़ई में लगता है कि उसने इंडस्त्री के लिए कुछ किया है , कुलदीप जी की पूरी टीम इस समारोह के लिए साल भर मेहनत करके पुरस्कारों के लिए उचित प्रतिभागियों का चुनाव करके कला और कलाकारों को सम्मानित करती है। हम उनको धन्यवाद देते हैं कि आगे भी निरंतर इसी प्रकार से वे ऐसे ही सबरंग में रँग भरते रहें । वहीं समारोह के सफलतापूर्वक समापन को लेकर आयोजक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह एक बेहद महत्वपूर्ण आयोजन है जिसको हमलोग हर साल हर हाल में आयोजित करते ही हैं चाहें कई प्रकार की चुनौतियां सामने आ जाये लेकिन हम इसके आयोजन का रास्ता निकाल ही लेते हैं । दरअसल अवॉर्ड सिर्फ कलाकारों का मनोबल ही नहीं बढ़ाती बल्कि उन्हें नया और बेहतर काम करने को प्रेरित भी करती है । हम सबको उनकी योग्यता के अनुसार उनके योगदानों को परख कर ही कोई अवॉर्ड देते हैं । एक अभिनेता/कलाकार को जब उसकी योग्यता के लिए सम्मानित किया जाता है तब जाकर उसके मन मष्तिष्क को शांति और सुकून मिलता है । हमने एक बेहद सफल आयोजन किया है और आगे भी हमारा सार्थक प्रयास इसके आयोजन को लेकर रहेगा । हमारी टीम लगातार इस दिशा में काम करते रहती है ।
सबरंग फ़िल्म अवॉर्ड में अभिनेता प्रदीप पाण्डेय चिंटू को बेस्ट एक्टर , तो तनु श्री चटर्जी को सर्वश्रेष्ठ शास्त्रीय अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया है । वहीं अभिनेत्री काजल त्रिपाठी को उभरती हुई अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला है । इस सम्मान समारोह में संजय भूषण पटियाला को बेस्ट पीआरओ का अवॉर्ड दिया गया। बाकी कलाकारों व तकनीशियनों को मिले पुरस्कारों की सूची इस प्रकार है ।
सर्वश्रेष्ठ संपादन – प्रवीण राय,सर्वश्रेष्ठ छायांकन -आर आर प्रिंस (संघर्ष 2),सर्वश्रेष्ठ बीट ट्रेलर संपादक: विकास पवार (इश्क),सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड -असलम सुरती (संघर्ष 2),सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन विद्या – नानू फैशन,सर्वश्रेष्ठ एक्शन – एस. मल्लेश (संघर्ष 2),बेस्ट वीएफएक्स – रितेश दफ्तरी (छठ के बरतिया), सर्वोत्तम पब्लिसिटी – नरसु बहेरा,बेस्ट पीआरओ – संजय भूषण पटियाला,सर्वश्रेष्ठ कहानी -अरविन्द तिवारी – फरिश्ते,सर्वश्रेष्ठ पटकथा – वीरू ठाकुर (संघर्ष 2), बेस्ट डायलॉग- वीरू ठाकुर (संघर्ष 2), बेस्ट मेल डेब्यू – राहुल शर्मा – डार्लिंग,बेस्ट फीमेल डेब्यू – सपना चौहान-आसरा,आइटम क्वीन – संभावना सेठ,सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी – कानू मुखर्जी (भोजपुरी की शान माई) , बेस्ट लिरिक्स – प्यारेलाल यादव कवि जी “माई”,सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक – पुरुष रितेश पांडे – आसरा, सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका महिला -, प्रियंका सिंह – पलकन के छाव – माई , नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – विनीत विशाल (संघर्ष 2), सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता – रोहित सिंह मटरू (विवाह 3) , सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता -अवधेश मिश्रा (दादू आई लव यू) , सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – रीना रानी (कलाकंद), सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार – आर्यन बाबू (आई लव यू दादू), नये उभरते सितारे – अंशुमान मिश्रा (छठ के बरतिया), सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक – राकेश त्रिपाठी ( अपसर बिटिया ), कन्हैया एस.विश्वकर्मा ( अपसर बिटिया), सर्वश्रेष्ठ फिल्म माई के लिए क्रिटिक्स अवार्ड – निशांत उज्जवल , सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – यश कुमार (एक था जोकर) के लिए क्रिटिक्स अवार्ड , सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रिंकू घोष – देवरानी जेठानी के लिए क्रिटिक्स अवार्ड , सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए क्रिटिक्स अवार्ड रजनीश मिश्रा – माई , सबरंग लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड – जगदीश सिंह (निर्देशक/निर्माता) , सबरंग बालेश्वर सम्मान – दीपक त्रिपाठी , सबरंग भिखारी ठाकुर सम्मान – पाखी हेगड़े , सर्वश्रेष्ठ आउटडोर पार्टनर – ग्लोबल एडवरटाइजिंग डायरेक्टर , नाजिर हुसैन सम्मान – परितोष त्रिपाठी , डॉ. राजेंद्र प्रसाद सम्मान – मनोज तिवारी, सांसद (भाजपा) एवं सुपरस्टार ,बिहार गौरव – अभय सिन्हा, अध्यक्ष, IMPPA, उभरती संगीत कंपनी – सुर म्यूजिक , सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्म – प्रदीप सिंह (देवरानी जेठानी) , सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेत्री – संचिता बनर्जी – सास भी कभी बहू थी , मोस्ट पॉपुलर डायरेक्टर – देव पांडे , सबसे लोकप्रिय अभिनेता – रितेश पांडे – आसरा , टीआरपी क्वीन – संजना पांडे – हर घर की कहानी , सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक – पुरुष रितेश पांडे – आसरा (मतिये में सोना बा) , सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका – महिला प्रियंका सिंह – पलकन के छाँव – माई , बेस्ट मार्केटिंग – विजय कुमार यादव , बेस्ट म्यूजिक कंपनी – वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी , सर्वश्रेष्ठ नृत्य गीत – प्रस्तुति गजब जीवन जिही (संघर्ष 2) माही श्रीवास्तव , सर्वश्रेष्ठ गायिका फीमेल – (एल्बम) शिल्पी राज , सर्वश्रेष्ठ गीत (एल्बम) – विजय चौहान , सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (एल्बम) – विकाश यादव , इंडिया आइकन अचीवर – नलनी रंजन , नारी शक्ति सम्मान – खुशबू प्रिया कायस्थ, मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस – प्रियंका रेवारी, भोजपुरी रत्न – उदेश्वर कुमार सिंह , भोजपुरी श्री – आशुतोष पांडे, वैश्विक भोजपुरी व्यक्तित्व – आनंद पांडे , पूर्वांचल श्री – संजीव कुमार यादव , इंडियन हेल्थ आइकॉन – डॉ. आज़म बदर खान, सबरंग फिल्म सम्मान – विवेक रस्तोगी , सबसे छोटे मुखिया – कनिश कमल ,बेस्ट लौंडा डांसर – राकेश कुमार लौंडा डांस उभरता सितारा – अप्सरा कश्यप, मल्टी टेलेंटेड स्टार – उधारी बाबू, सबरंग सर्वश्रेष्ठ कलाश्री अभिनेता- प्रेम सिंह,कलाश्री – प्रियांशु सिंह, कलाश्री – अखिलेश राय , कलाश्री – राज यादव , कलाश्री – संजना सिल्क , सबरंग कलाश्री – राधा सिंह , सर्वश्रेष्ठ शास्त्रीय अभिनेत्री – तनु श्री चटर्जी , नई आने वाली स्टार – काजल त्रिपाठीसर्वश्रेष्ठ निर्देशक – राजकुमार आर पांडे (इश्क),सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माता – विजय कुमार यादव, बोल राधा बोल (2023) के लिए, सर्वश्रेष्ठ संगीतकार छोटे बाबा, सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक (2023) अनंजय रघुराज, लव विवाह डॉट कॉम के लिए।

Exit mobile version