Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

#Bhojiwood : भोजपुरी जगत में नई म्यूजिक कम्पनी ‘देसी गैंग रिकॉर्ड्स’ की एंट्री, पवन- खेसारी के गानो की बहार

दोस्तों नमस्कार एक बहुत ही खुशी की खबर के साथ न्यूज़ की शुरुवात करने जा रहे हैं। कल यानि गुरुवार की सुबह भोजपुरी इंडस्ट्री में एक नई म्यूजिक कम्पनी दस्तक दे रही है। इस म्यूजिक कम्पनी का नाम है देसी गैंग रिकॉर्ड्स। ये एक भोजपुरी म्यूजिक कम्पनी है जिसमे भोजपुरी दुनिया के बेहतरीन सिंगरों के गाने ऑडिओ और वीडियो के साथ पब्लिक किये जाएंगे। कल सुबह 7 बजे जो सबसे पहला गाना ये कम्पनी रिलीज करने जा रही है उसके टाइटल बोल हैं ‘मजा लेने दो’। इस सॉन्ग को भोजपुरी जगत की सुप्रसिद्ध गायिका अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है, और मेल वॉइस आकाश मिश्रा का है।

दोनों ही सिंगरों की आवाज की केमेस्ट्री जबरदस्त है और आपको डांस करने पर मजबूर कर देगी। कल सुबह पहले ऑडिओ जाएगा और कुछ दिनों बाद वीडियो पब्लिश किया जायेगा। इसी के साथ बहुत बड़ी और एक्सक्लूसिव खबर ये भी है कि देसी गैंग रिकॉर्ड्स कम्पनी ने भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह, सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, सिंगर गुंजन सिंह, ट्रेंड में चल रहे सिंगर राकेश मिश्रा, नीलकमल सिंह, दीपक दिलदार, नंदिनी तिवारी सहित कई सिंगरों के कई सांग रिकॉर्ड करवाए हैं जिन्हे समय और जरुरत के अनुसार रिलीज किया जायेगा।

जाते जाते आपको बताते चलें कि देसी गैंग रिकॉर्ड्स की ओनर हैं सीनियर जर्नलिस्ट सरिता सिंह जी जो फिफाफूज़ चैनल, देसी भारत चैनल, फिफाफूज़ टीवी जैसे प्रसिद्द चैनल की भी मालकिन हैं। देसी गैंग रिकॉर्ड्स म्यूजिक का संचालन कर रहे हैं लिट्टी चोखा वाले पत्रकार धरम दुबे और इस चैनल के डिजिटल प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी संभाली है डिजिटल किंग कहे जाने वाले विक्की यादव ने। तो दोस्तों दिल थाम कर बैठिये क्योंकि देसी गैंग रिकॉर्ड्स ला रहा है आपके लिये आपके फेवरेट भोजपुरी सिंगरों की मधुर आवाज के साथ उनके डैशिंग स्टाइल वाले डांस भी। आगे की जानकारी अगले न्यूज़ में।

Exit mobile version