Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

अरविन्द आर्यन, साइना सिंह, राजेन्द्र कुमार मौर्या की फिल्म ‘बराह’ दिखाएगी आईना

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर रहे नवोदित अभिनेता अरविन्द आर्यन इन दिनों अद्भुत कथानक वाली, जीवन से जुड़े सब्जेक्ट पर आधारित भोजपुरी फिल्म बराह’ को लेकर सुर्खियों में हैं। जो समाज को आईना दिखाने का काम करेगी। इस फिल्म शाइना सिंह बहुत दमदार भूमिका में दिखेंगी। इस फिल्म के कथाकार, पटकथाकार, गीतकार व निर्देशक राजेन्द्र कुमार मौर्या हैं। एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी में आ रही यह फ़िल्म दर्शकों के लिए सरप्राइज पैक्ड होगी। इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक पिछले दिनों सोशल मीडिया में जारी किया गया था, जिसे काफी पसंद किया गया है। फर्स्ट लुक के पोस्टर में मुक्तिधाम गंगा किनारे जलती चिताओं के पास हाथ में लाठी लिये, कंधे पर लाल गमछा रखे, बढ़े हुए बाल दाढ़ी में बहुत ही बेबस और करुण स्थिति में अरविन्द आर्यन को दिखाया गया है। यह फर्स्ट लुक अपने आप में बहुत ही अद्भुत और मार्मिक चित्रण से भरपूर है। इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला मऊ के विभिन्न क्षेत्रों सहित मुक्तिधाम घाट पर भी गई है।
डॉ.आई.डी. सागर मूवीज प्रस्तुत इस फ़िल्म के निर्माता डॉ. आई.डी. सागर हैं। कथाकार, पटकथाकार, गीतकार व निर्देशक राजेन्द्र कुमार मौर्या हैं। को-प्रोड्यूसर प्रियंका सिंह व डॉ. शैलेश रउशा हैं। संगीतकार अमन श्लोक हैं। छायांकन चन्द्रिका प्रसाद गुप्ता ने किया है। मारधाड़ हीरा लाल यादव, संकलन उपेन्द्र विकम नृत्य संतोष सर्वदर्शी व अमित कश्यप, कला राम बाबु ठाकुर का है। कार्यकारी निर्माता ब्रीजल मोदी (प्रेम), शैलेश विश्वकर्मा, मुकेश यादव व मेघना भास्कर, प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। पोस्ट प्रोडक्शन बॉलीवुड उमंग (मुंबई) में किया गया है। पब्लिसिटी डिजाईनर प्रशांत हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार आर्यन सिंह, शाइना सिंह, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, हीरा लाल यादव, डॉ रोहित राज, अनीता मिश्रा, दिव्या सिंह, रिया यादव, मास्टर शुभम, मास्टर डॉन, बेबी मुनिया, राम अवतार यादव, सीताराम यादव, दिलीप मिश्रा, सुधीर चंचल, मनीष सिंह, प्रदीप मित्रा, मनीष मिश्रा, सुशील प्रजापति, नारद शर्मा, रणजीत सिंह, जगदीश यादव, अंगद गोड़, मुंशीजी, मोनू शर्मा आदि हैं।