Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ नवरत्न पांडेय और लवली काजल का लोकगीत ‘खा लेब जहर आधी रतिया में’

AddThis Website Tools

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में अपनी आवाज से लोगों को दिलों में घर बना रहे सिंगर एक्टर नवरत्न पांडेय का पॉपुलर सिंगर नेहा राज के साथ गाया हुआ लोकगीत ‘खा लेब जहर आधी रतिया में’ श्रोताओं के बीच आ गया है। जिसके वीडियो में धमाकेदार अदाकारी किया है उभरती अदाकारा लवली काजल ने। यह वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस वीडियो सांग में पति के वेवफाई वाले व्यवहार को देखकर पत्नी नाराज हो जाती है और जहर खाने की धमकी देती है। गाने का बोल बहुत ही सरल और माधुर है, जोकि कानों को बड़ा अच्छा लगता है। यह गाना सरलता से हर किसी के जुबान पर आने वाला है, जिसे सुनकर हर कोई गुनगुनाने लगेगा।

#Video | Kha Leb Jahar Aadhi Ratiya Me #Navratan Pandey #Lovely Kajal #Neha Raj | Bhojpuri Song 2023

इस गाने की वीडियो में लवली काजल ने अपनी मासूमियत भरी आदाएगी से मन मोह रही है, साथ ही जोरदार ठुमका लगाकर गर्दा उड़ा रही है। वही एक्टर सिंगर नवरत्न पांडेय मासूम पति के रूप में खूब जँच रहे हैं और वे बार-बार सफाई देने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन लवली काजल मानने को तैयार ही नहीं हो रही है। यह वीडियो सॉन्ग वाकई बहुत प्यार बनाया गया है। इसका पिक्चराइजेशन और लोकेशन काबिले तारीफ है। गाने का बोल इस प्रकार है – ‘ए जान हमरा पे शक ना करा, रोजि करेजा धक धक ना करा… बड़ा गड़बड़ घोटाला लागता तोहरा बतिया से, मिले जदि जइबा सवतिया से, खा लेहब जहर आधी रतिया के…

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस भोजपुरी लोकगीत ‘खा लेब जहर आधी रतिया में’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने के वीडियो में लवली काजल सिंपल लुक में रेड कलर साड़ी पहने कहर ढहा रही हैं। उनकी मासूमियत पति को लेकर शिकायत करने का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वहीं पति बने नवरत्न पांडेय की बेबसी देखते ही बन रही है। इस गाने के सिंगर नवरत्न पांडेय और
नेहा राज हैं। गीतकार अर्जुन शर्मा के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार आर्या शर्मा ने। वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव, एडिटर मीत जी हैं। मिक्सिंग जीतू शर्मा ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
Exit mobile version