Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज होली गीत ‘रंग लहे लहे डाली’ में नवरत्न पांडेय और लवली काजल की दिखी प्यारी कैमेस्ट्री

AddThis Website Tools

होली का हुड़दंग गांवों में खूब दिखता है। पूरे गाँव के लोग रंग गुलाल अबीर एक दूसरे पर डाल कर होली खेलते हैं। क्या नर क्या नारी सब लोग दिल खोलकर होली खेलते हैं। होली का यह हुड़दंग भोजपुरी गानों में होली से पहले ही दिखने लगा है। जब सुबह सुबह गाना यूट्यूब पर आता है तो उसे देखकर लगता है कि आज ही होली है और मिजाज फगुआमय हो जाता है। इसी कड़ी में पॉपुलर सिंगर नवरत्न पांडेय और नेहा राज की आवाज में गाया हुआ होली के रंग से सराबोर होली गीत ‘रंग लहे लहे डाली’ रिलीज किया गया है। जिसके वीडियो में एक्टर सिंगर नवरत्न पांडेय के साथ क्यूट अदाकारा लवली काजल की अदाकारी कयामत ढा रही है। यह भोजपुरी होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस होली गीत रंग लहे लहे डाली’ में नवरत्न पांडेय और लवली काजल की जोड़ी बड़ी खूबसूरत लग रही हैं। उनका डांस मूमेंट देखकर मन मंत्रमुग्ध हो जा रहा है। इस गाने की मेकिंग बड़ा कमाल का किया गया है। यह होली सांग काफी रिच लेबल पर शूट किया गया है। इस मजेदार होली सांग को देखकर मिजाज मस्त हो जाता है।
इस गाने में दिखाया गया है कि नवरंग पांडेय दोस्तों के साथ भाँग पीकर पूरे मूड दिख रहे हैं। उनके सामने जब उनकी पत्नी आती है तो वह होली खेलने के लिए कहते हैं कि… ‘फगुआ में हमरो बनाई द मिजाज, सइयाँ जी से आपन काहे खातिर लाज, मन में बा बेचैनी  कइसे संभाली हो कइसे संभाली…’
लवली काजल रंग लगाने का ऑफर देते हुए कहती है कि… एको जगे छोड़ी जनि खाली, राजा जी रंग लहे लहे डाली…

Rang Lahe Lahe Dali #Navratan Pandey #Shilpi Raj #Lovely Kajal | Bhojpuri Holi Song 2024

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस होली गीत को सिंगर नवरत्न पांडेय और नेहा राज की मधुर आवाज सुनकर मन मुग्ध हो जाता है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस लवली काजल ने अपनी मोहक अदा से सबको दीवाना बना रही है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। गाने के प्रचारक ब्रजेश मेहर हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय, राजन वर्मा, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version