Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

नेहा राज और माही श्रीवास्तव का नया गाना ‘जहर के गोली’ हुआ रिलीज

AddThis Website Tools

भोजपुरी संगीत जगत में अपनी सुरीली आवाज से जादू चला रही सुपर सिंगर नेहा राज का जब भी कोई गीत आता है तो खूब धमाल मचाता है। जब साथ में नेहा राज के ऑडियो सांग के वीडियो में पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव जोरदार ठुमका लगाती हैं तो फिर चार चाँद लग जाता है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर नेहा राज की जोड़ी को इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से माना जाता है। इसी श्रृंखला में सिंगर नेहा राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘जहर के गोली’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने के वीडियो में अपने हुस्न और अदाओं से सभी को दीवाना बनाने वाली अदाकारा माही श्रीवास्तव खूब जमकर जलवा बिखेर रही हैं। इस गाने को बेहतरीन लोकेशन पर फिल्माया गया है। जिसमें माही ने रंग-बिरंगी लहंगा चोली पहनी हुई हैं जिसमें वे कमाल की लग रही हैं। गाने का बोल बहुत ही प्यारा है। गाने में माही अपने हसबैंड से शिकायत भरे लहजे कहती हैं कि हमरा के अतना का नीचे तू बलम, काहे खातिर राजा जी सवत रखला… अँखिया के सोझा पकड़ाइल बाड़ा, अब का तू झूठो साचो डींग हकला… ई सब देखे से पहिलही कुछ करिए जईती ना, देदा एगो जहर के पुड़िया खाके मारिए जईती ना…

JAHAR KE GOLI ||  #NEHA RAJ || #MAHI SHRIVASTAVA || जहर के गोली  | Latest Bhojpuri Song 2023

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी सांग जहर के गोली के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने की सिंगर नेहा राज हैं। जिस पर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव शानदार परफॉर्मेंस किया है।
गीतकार सूरज सिंह के लिखे गीत को संगीत अभिषेक गुप्ता ने दिया है। वीडियो निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता हैं। एडिटर दीपक पंडित हैं। डीआई रोहित ने किया है। इस गाने का फुल राईट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
Exit mobile version