Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

नेहा राज का नया लोकगीत ‘हमरा मरद के फसइलु’ हुआ वायरल

AddThis Website Tools

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से रिलीज होने वाले बेहतरीन गानों को काफी पसंद किया जाता है। आए दिन एक से बढ़कर एक अच्छे भोजपुरी गाने रिलीज होते रहते हैं, जिसे हाथों हाथ लिया जाता है। इसी बीच भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की हिट सिंगर नेहा राज का नया धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘हमरा मरद के फसइलु’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को ऑडियन्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को नेहा राज ने अपनी मधुर आवाज में गाया है और यह गाना एक्ट्रेस सुनीता सिंह पर फिल्माया गया है। उन्होंने अपनी अदाओं, डांस, मस्ती से सबका दिल लूट लिया है। 

#Video | Hamra Marad Ke Fasailu | #Neha Raj | #Sunita Singh | हमरा मरद के फसईलू | Bhojpuri Song 2023

गाने की बात करें तो एक्ट्रेस सुनीता सिंह अपने पति को अपनी सहेली के साथ रोमांस करते देख लेती हैं तो वह अपनी सहेली को खरी खोटी सुनाते हुए कहती हैं कि ‘देले ना धियान ऊ त बोलेला ना, प्यार से मुंह कभो खोलेला ना… बोला का घोर के पियउलू ह हो, हमरे मरद के फसइलु हो, ई का कइलु हो… सखिया के सवतिन बनइलु हो, ई का कइलु हो… इस गाने में नेहा राज आवाज और सुनीता सिंह की अदायगी बेहद ही मनमोहक लग रही है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गीत ‘हमरा मरद के फसइलु’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर नेहा राज है। एक्ट्रेस सुनीता सिंह हैं। इस गाने के गीतकार सूरज सिंह हैं। इसका संगीत अभिषेक गुप्ता ने दिया है। वीडियो निर्देशक आर्यन देव, कोरियोग्राफर पंकज कट्टी, एडिट मीत जी और डीआई रोहित ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
Exit mobile version