Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

निसार खान – ऋतु सिंह स्‍टारर भोजपुरी फिल्‍म ‘लंका में सीता’ का हुआ भव्‍य मुहूर्त

AddThis Website Tools

गोपी शंमुख क्रियेशन के बैनर तले बनने वाली सुब्‍बा राव गोसांग प्रस्‍तुत भोजपुरी फिल्‍म ‘लंका में सीता’ का भव्‍य मुहूर्त संपन्‍न हो गया। इस फिल्‍म में निसार खान, ऋतु सिंह, ग्‍लोरी मोहंता और अवधेश मिश्रा मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म की कहानी सामाजिक सरोकारों वाली होगी। ये कहना है फिल्‍म के लेखक – निर्देशक सुब्‍बा राव गोसांग का। वे कहते हैं कि फिल्‍म ‘लंका में सीता’ एक अनोखा कंसेप्‍ट है। इसकी कहानी मैंने खुद लिखी है और इस पर बहुत वक्‍त भी दिया है। जल्‍द ही हम अपनी फिल्‍म की शूटिंग भी शुरू करेंगे।

सुब्‍बा राव गोसांग ने बताया कि फिल्‍म ‘लंका में सीता’ को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्‍म की कहानी के अनुसार हमने कास्टिंग भी की है। जब यह फिल्‍म सिनेमाघरों में आयेगी, तब लोगों को बहुत पसंद आयेगी। ऐसी हमें उम्‍मीद है। फिल्‍म में निसार खान और ऋतु सिंह की जोड़ी भी दर्शकों को पसंद आयेगी। दोनों अच्‍छे कलाकार हैं।

उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म ‘लंका में सीता’ के निर्माता टल्‍लपका सुरेंद्र रेड्ड़ी हैं। म्‍यूजिक ओम झा का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला है। डीओपी प्रकाश हैं। एक्‍शन सी एच रामकृष्‍णा का होगा। आर्ट शेरा का होगा।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version