Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

‘यारियां 2’ के ‘ऊंची ऊंची दीवारें’ में एक बार फिर अरिजीत सिंह की दिलकश आवाज का चला जादू, देखिए गाना

AddThis Website Tools

‘यारियां 2’ का ‘ऊंची ऊंची दीवारें’ हुआ रिलीज, गाने में अरिजीत सिंह की दिलकश आवाज ने लोगों का जीता दिल

अपकमिंग यारियां 2 एक म्यूजिकल एंटरटेनर है और लगता है हाल में सामने आया फिल्म का नया गाना ‘ऊंची ऊंची दीवारें’ यकीनन लोगों के दिल जीतने वाला है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी भावपूर्ण आवाज़ में गाया हैं। ये एक ऐसा गाना है जो आपके दिल के तारों को झकझोर देगा और आपको इमोशनल रोलरकोस्टर पर ले जाएगा। मिजान जाफरी और अनस्वरा राजन स्टारर यह गाना जोड़ी के बीच की कमजोर केमिस्ट्री की झलक देता है, जिसके विजुअल्स कमाल है और जिसका म्यूजिक आत्मा को छू लेने वाला है।

राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, यश दासगुप्ता, मीजान जाफरी, अनास्वरा राजन, वरीना हुसैन, प्रिया वारियर और पर्ल वी पुरी सहित कई शानदार कलाकार हैं। यह फिल्म एक यादगार सिनेमाई अनुभव का वादा करती है।

गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म टी-सीरीज़ फिल्म्स और राव एंड सप्रू फिल्म्स का संयुक्त निर्माण है। यह म्यूजिक, प्यार और ड्रामा से भरी एक मनोरंजक यात्रा का वादा करते हुए, 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

OONCHI OONCHI DEEWAREIN: Yaariyan 2 | Meezaan, Anaswara | Arijit, Manan | Radhika, Vinay | Bhushan K
AddThis Website Tools
Exit mobile version