Home BHOJPURI पराग पाटिल, अवधेश मिश्रा और आर आर प्रिंस फिर आए साथ, अपनी नई फिल्म की शूटिंग नेपाल में की आरंभ

पराग पाटिल, अवधेश मिश्रा और आर आर प्रिंस फिर आए साथ, अपनी नई फिल्म की शूटिंग नेपाल में की आरंभ

by team metro

भोजपुरी स्क्रीन पर संघर्ष सहित कई हिट फिल्में देने वाले पराग पाटिल,अवधेश मिश्रा व आर आर प्रिंस की तिकड़ी एक बार फिर से टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री क्रिएशन के बैनर तले बन रही फ़िल्म प्रोडक्शन न0 5 में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों नेपाल के काठमांडू में चल रही है। इस फ़िल्म में प्रीति सिंह व अनिता रावत की मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि अभी इस फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ, लेकिन ये कहा जा रहा है कि फिल्म शानदार होने वाली है। फिल्म का टाइटल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में है। फिल्म की शूटिंग नेपाल में चल शुरू हुई है।

पराग पाटिल ने बताया कि नेपाल की लोकेशंस न केवल फिल्म की कहानी के अनुरूप हैं, बल्कि वहां की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य भी दर्शकों को आकर्षित करेगा।

अवधेश मिश्रा, जो अपनी दमदार अदाकारी के लिए प्रसिद्ध हैं, इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ आर. आर. प्रिंस भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दोनों कलाकारों की जोड़ी को दर्शक पहले भी पसंद कर चुके हैं और इस फिल्म में भी उनकी केमिस्ट्री देखने लायक होगी।

निर्देशक पराग पाटिल ने अपनी नई फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “यह परियोजना हमारे दिल के बहुत करीब है। अवधेश मिश्रा और आर. आर. प्रिंस के साथ काम करना हमेशा एक शानदार अनुभव होता है। नेपाल में शूटिंग करने का निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि हम कुछ नई और अनदेखी लोकेशंस को पर्दे पर लाना चाहते थे।”

फिल्म की कहानी, कास्ट और रिलीज डेट के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही साझा की जाएगा। निर्माता पराग पाटिल और आर आर प्रिंस द्वारा निर्मित होने जा रही फिल्म प्रोडक्शन नम्बर 5 की कथा को लिखा है प्राणनाथ ने , जबकि इस फ़िल्म का निर्देशन कर रहे हैं चिराग दत्ता कश्यप, फ़िल्म के छायांकन की जिम्मेवारी सूरज यादव की है । पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। फ़िल्म में अवधेश मिश्रा, अनिता रावत, प्रीति सिंह, राजीव सिंह , विनोद मिश्रा, निशा तिवारी मुख्य भूमिकाओं में अभिनय करते हुए नज़र आएंगे । फ़िल्म प्रोडक्शन नम्बर 5 के कार्यकारी निर्माता हैं अमृत मनोज नारायण, वहीं गीत संगीत का जिम्मा सम्भाल रहे हैं मुन्ना दुबे।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: