Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

पवन पुत्र की शूटिंग शुरू

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के एंग्रीयंगमैन व गायकी के सिरमौर पवन सिंह के पॉवरफुल अभिनय से परिपूर्ण भोजपुरी फिल्म पवन पुत्र की शूटिंग शुरू हो गई है। भोजपुरी सिनेमा में बदलाव की बयार लाने वाले वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म
की शूटिंग इन दिनों मुंबई में जोर शोर से की जा रही है।

pawan putra

फिल्म में पवन सिंह का लुक वाकई काफी अलग है। कंधे तक घुंघराले बाल और रौबदार मूंछ में वे बहुत ही अट्रैक्टिव लग रहे हैं। इस फिल्म से नवोदित अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी को भोजपुरी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर पवन सिंह के साथ लांच किया जा रहा है।

साथ ही पवन सिंह के साथ प्रियंका पंडित भी रोमांटिक भूमिका में हैं। इस फिल्म की पूरी शूटिंग भव्य पैमाने पर उत्तर प्रदेश, मुंबई और दुबई के विभिन्न रमणीय स्थलों पर की जाने वाली है।

उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड चैनल व जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म पवन पुत्र का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। निर्माता रत्नाकर कुमार हैं तथा निर्देशक फिरोज खान हैं। संगीतकार छोटे बाबा हैं।

कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। इस फिल्म में पवन सिंह की मधुर गायन शैली में कई कर्णप्रिय गीत श्रोताओं व दर्शकों को सुनने को मिलेंगे।