Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

पवन सिंह ने एक और लकीर खिंची, पुदीना ए हसीना हुआ 1 बिलियन पार

अपनी गायकी से भोजपुरी संगीत को दुनिया भर ले जाने वाले पावर स्टार पवन सिंह ने हमेशा एक लकीर खींचने का काम किया है, जिसका एक और उदाहरण है उनके एक गाने का 1 बिलियन हो जाना। यह गाना आपने भी खूब सुना होगा। गाना है पुदीना ए हसीना, जिसने मिलियन व्यूज बटोरते हुए आज एक नया ही कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का यह पहला गाना है जो बेहद कम समय में 1 बिलियन के आंखडे को पार कर गया है।

इस खुशी में रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह ने एक छोटा सेलिब्रेशन भी वेब म्यूजिक के ऑफिस में रखा, जिसमें उन्होंने कहा कि यह सफलता ऑडियन्स और माता – पिता का आशीर्वाद है। हमने पहले से ही कहा है और माना है कि ऑडियन्स हमारे भगवान हैं। आपका आशीर्वाद मेरी संपत्ति है। इसलिए हम आपको बता रहे हैं कि जल्द ही हम सभी मिलकर पुदीना ए हसीना 2 लेकर आएंगे।

https://fb.watch/bvnDtPUeme/


वेब म्यूजिक के ऑनर दिनेश ने कहा कि हम इस सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई। हमने एक छोटी कोशिश की थी। 6 महीने के अंदर 100 करोड़ होना अहम बात है। इसका श्रेय खास कर पवन सिंह और उनकी इस टीम को जाता है। हम इसके सदस्य रहे सभी लोगों को बधाइयां देते हैं। आगे भी हम एक परिवार की तरह और भी मजेदार गाना लेकर आएंगे।यह गाना वेब म्यूजिक ने अपने कई चैनलों पर रिलीज किया था।सब मिला कर यह गाना 1 बिलियन पहुच गया है