Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

पावर स्टार पवन सिंह से मिलकर रोने लगी लड़की, तो पवन ने कहा – गॉड ब्लेस यू 

AddThis Website Tools

पावर स्टार पवन सिंह की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। ऐसे में पटना से एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जो बेहद हर्ट टीचिंग है। पटना में एक कार्यक्रम के दौरान एक बच्ची उनसे मिलकर रो पड़ी। वह खुद को पवन की डाय हार्ड फैंस बता रही थी। उसे ऐसा देख पवन ने पहले तो उसे शांत कराया और कहा कि कभी – कभी खुशी के आंसू भी निकल आते हैं। आज इस बच्ची का जन्मदिन है, इसको बहुत सारी बधाईयां। गॉड ब्लेस यू। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, क्योंकि पवन के फैंस दुनिया भर में हैं और वे उनके लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं। 

लिंक : https://youtu.be/MAYAxlIKk7Y

गौरतलब है कि पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता आर के सिन्हा द्वारा होली मिलन समारोह में शामिल होने पटना आये थे। यहीं वह लड़की मंच पर आकर अपनी खुशी का इजहार किया और रो पड़ी। पवन ने भी उन्हें निराश नहीं किया और उसके बर्थडे को यादगार बनाते हुए, उसके द्वारा कही दूसरी बातें भी मान ली। पवन की फैन फॉलोइंग यूँ ही नहीं है। आज पवन  सिंह ने भारतीय संगीत जगत में खासकर भोजपुरी भाषा मे एक अमिट लकीर खींची है, जिसके आस पास भी कोई नहीं है। 

यही वजह है कि पवन लोगों में बेहद पॉपुलर हैं। पवन के लिए कहा जाता है कि वे सक्सेस के पर्याय हैं। उनके गाने मिलियन में और फिल्में बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ते अक्सर नज़र आ जाते हैं। अब तो उन्हें बॉलीवुड ने भी अपना लिया है, जिस वजह से उनके कई प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं। पवन की माने तो दर्शकों का प्यार उन्हें हौसला देता है और वे एक से बढ़ कर एक गाने और फ़िल्म के साथ नज़र आते हैं। पवन का जलवा स्टेज शो में भी खूब दिखता है। उनकी एक झलक पाने को लोग बेताब रहते हैं। भोजपुरी में स्टारडम की जिस दौर से वे गुजर रहे हैं, फिलहाल उनके सामने कोई दूसरा नज़र भी नहीं आ रहा। 

AddThis Website Tools
Exit mobile version