Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

पावर स्टार पवन सिंह ने स्मृति सिन्हा के साथ मिलकर बनाया जबरदस्त होली गाना ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’, अब हो रहा वायरल

AddThis Website Tools

होली तकरीबन अब कुछ दिन दूर है,प ऐसे में भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को पावर स्टार पवन सिंह के होली स्पेशल गाने का बेसब्री से इंतज़ार था, जो अब खत्म हो गया है। क्योंकि पवन सिंह का एक जबरदस्त होली गाना ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ रिलीज के साथ व्यूज का रफ्तार पकड़ चुका है। यह गाना शुभ लाभ फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जो मिनटों में लाखों व्यूज हासिल कर नए रेकॉर्ड की तरफ बढ़ चुका है।

लिंक : https://youtu.be/tWVAQdW_oCg

गाना ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ में पवन का दम तो दिख ही रहा है, लेकिन लंबे समय बाद लोकप्रिय अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का जलवा भी गाने में खूब देखने को मिल रहा है। इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। दर्शकों को यह गाना खूब भा रहा है। आपको बता दें कि होली पर पवन सिंह के गाने का इंतजार उनके करोड़ों फैन्स को बेसब्री से होता है। बीते कुछ सालों में वे होली को लेकर हिंदी गाने भी लेकर आ चुके हैं, जो चार्ट बस्टर थे। इस साल नए अंदाज में वे एक बार फिर से होली के रंग को अपने स्टाइल में वे लेकर आएं हैं, जिसमें उनको स्मृति सिंन्हा का साथ मिला है। और दोनों की जोड़ी एक और एक ग्यारह की तरह प्लस होकर दर्शकों को गाने की ओर आकर्षित कर रहे हैं।

मालूम हो कि होली गीत ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ में पवन सिंह और प्रियंका सिंह की आवाज एक बार फिर से संगीत का अद्भुत अनुभूति देने वाला है। इस गाने के गीतकार अजय बचन और संगीतकार छोटू राउत हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर सुमित कुमार हैं।


AddThis Website Tools
Exit mobile version