Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का रोमेंटिक गाना ‘पिपरा के पतवा जइसे’ मचा रहा धमाल

AddThis Website Tools

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और पॉपुलर एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा इन दिनों मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फिल्म ‘बेवफा सनम’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फ़िल्म का ऑफिसियल ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी पर रिलीज कर दिया गया है। जिसे दर्शकों ने हाथों हाथ उठा लिया है। अब इसी फिल्म  का बहुत ही प्यारा गाना ‘पिपरा के पतवा जइसे’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह वीडियो सांग बिग लेबल शूट किया गया है। गाने में पवन सिंह के अपोजिट अभिनेत्री स्मृति सिन्हा नजर आ रही हैं। गाने का बोल बड़ा ही प्यारा है। गाने के वीडियो स्मृति सिन्हा कहती हैं कि ‘पिपरा के पतवा जइसन डोलेला करेजवा हमरो, धरेला कलाई चुड़िया टूटेला…’ तो जवाब में पवन सिंह कहते हैं कि ‘जहिया से लागल बा लगनिया रनिया, हमरा मनवा के भीतर लड्डू फूटेला…’ इस गाने में पवन शर्ट और ब्लैक पैंट पहने दिख रहे हैं तो वहीं स्मृति सिन्हा साड़ी में कयामत ढा रही हैं। उनकी रोमांटिक जोड़ी खूब भा रही है। यह गाना देखने और सुनने में सभी को मंत्रमुग्ध कर देता है।

Pipara Ke Patwa Jaise #Pawan Singh, #Smrity Sinha #Priyanka.S | Bhojpuri Movie BEWAFA SANAM Song2023

इस गाने को अपनी मधुर आवाज में पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है।  इस सांग के गीतकार संतोष उत्पाती हैं। संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं, जो इस फिल्म के डायरेक्टर भी हैं। जिओ स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत एवं यशी फिल्म्स कृत फिल्म बेवफा सनम के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा हैं। यह फ़िल्म 24 मई से जियो स्टूडियो पर एक दम फ्री में देखी जा सकती है।

बता दें कि फ़िल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर छा गया है क्योंकि इसमें पवन सिंह और स्मृति सिन्हा लाजवाब जोड़ी नजर आ रही है। अगर ट्रेलर की बात करें तो इसमें रोमांस और इमोशन ड्रामा से भरपूर है। फिल्म में पवन का नाम प्रेम तो स्मृति का संध्या है। ट्रेलर में आपको लंदन की खूबसूरती के साथ भारतीय परंपरा को भी बखूबी दिखाया है। इसमें दर्शकों को पवन सिंह का रोमांटिक और सॉफ्ट कॉनर देखने को मिलेंगे, वही दर्शकों को स्मृति सिन्हा का खूबसूरत अंदाज में देखने को मिल रहा है।

गौरतलब है कि दर्शकों को यह गाना ‘पिपरा के पतवा जइसे’ काफी पसंद भी आ रहा है। और फिर पवन सिंह की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। भोजपुरिया दर्शकों को पवन सिंह के गानों व फिल्मों का इंतजार रहता है। यह सांग भी उनके फैंस के बीच खूब लाइक किया जा रहा है।

AddThis Website Tools
Exit mobile version