Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

पवन सिंह ने किया पवन पुत्र की शूटिंग पूरी

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के एंग्रीयंगमैन व गायकी के सरताज पवन सिंह ने अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न रमणीय स्थलों पर भोजपुरी फिल्म पवन पुत्र की शूटिंग पूरी की है।

भोजपुरी सिनेमा में बदलाव की बयार लाने वाले वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म पवन पुत्र की शूटिंग भव्य पैमाने पर की गई है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह का हैरतअंगेज कारनामा दर्शकों को काफी रोमांचित करने वाला है। इस फिल्म से नवोदित अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी और रितु पांडेय को भोजपुरी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर पवन सिंह के साथ लांच किया गया है।

साथ ही पवन सिंह के साथ प्रियंका पंडित भी रोमांटिक भूमिका में हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड चैनल व जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म पवन पुत्र का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। निर्माता रत्नाकर कुमार हैं तथा निर्देशक फिरोज खान हैं। संगीतकार छोटे बाबा हैं। कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। कस्टयूम बादशाह खान का है।