Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

पवन सिंह ने पोछा स्मृति सिन्हा की ‘बेवफाई के आँसू’, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हुआ सैड सांग रिलीज

AddThis Website Tools

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का यूँ तो हर मूड के सांग उनके फैंस व ऑडियंस बीच खूब पसंद किया जाता है। उसी तरह जब किसी फिल्म या एल्बम में उनका दिल टूटता है और जो दर्द भरी आवाज उनके दिल से निकलती है वो भी दर्शकों के दिलों तक पहुंच जाती है। उनका हर गाना एक अलग ही मूड का होता है। जो दर्शकों को कभी गम में तो कभी खुशी में झूमने को मजबूर कर देता हैं। ऐसा ही उनका नया गाना भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। जिसे पवन सिंह ने अपनी दर्दभरी आवाज में ये सैड सांग ‘बेवफाई के आँसू’ गाया है। इस दर्दभरे सैड सांग में पवन सिंह अपनी प्रियतमा एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा को मनाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं और उनसे अपनी बेवफाई के लिए माफी मांगते हुए कहते हैं कि बेवफाई के आँसू तोहके दिहनी सनम, खुद के नजर में अब तs गिर गइल बानी हम…’ वे अपनी गलती का एहसास कर रहे हैं और खता कबूल कर रहे हैं। इसके वीडियो में पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा बहुत ही उदास दिख रहे हैं। यह वीडियो सांग पवन सिंह और स्मृति सिन्हा पर फिल्माया गया है। इसका फिल्मांकन लंदन में इनडोर और आउटडोर में रमणीय लोकेशन पर किया गया है। इस गाने को सैड मूड में पवन सिंह ने गाया है। गाने का गीत-संगीत बहुत ही कर्णप्रिय बनाया गया है। इस गाने में उनकी जोड़ी खूब जम रही है। यह गाना देखने और सुनने में सभी को मंत्रमुग्ध कर देता है।

#Video | Bewafai Ke Aansu | #Pawan Singh #Smrity Sinha | BEWAFA SANAM | #Bhojpuri Sad Song 2023

  पवन सिंह और स्मृति सिन्हा के शानदार अभिनय से सजा यह गाना हर किसी का मन मोह रहा है। इस सांग के गीतकार और संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं, जो इस फिल्म के डायरेक्टर भी हैं। जिओ स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत एवं यशी फिल्म्स कृत फिल्म बेवफा सनम के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा हैं। यह पूरी फ़िल्म जिओ स्टूडियो पर एकदम फ्री में आप देख सकते है। इस फ़िल्म का म्यूजिक राइट वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के पास है।

AddThis Website Tools
Exit mobile version