Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

पवन सिंह का भोजपुरी गाना ‘का लेबु हो’ 6 मिलियन व्यूज के साथ हुआ वायरल

AddThis Website Tools

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की जादू भरी आवाज में आया  भोजपुरी रोमांटिक सांग ‘का लेबु हो’ ऑडियंस के बीच काफी धूम मचा रहा है। यह गाना 6 मिलियन व्यूज हासिल करने के साथ ही काफी वायरल हो चुका है। इस गाने को पवन सिंह ने अपने खास अंदाज में गाया है और उनके स्वर में स्वर मिलाया है सिंगर शिवानी सिंह ने। जीवीके एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया यह रोमांटिक सांग ‘का लेबु हो’ हर किसी को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने भर भर के लाइक कॉमेंट मिल रहे हैं। मिजाज मस्त कर देने वाले इस मजेदार सांग के वीडियो में पवन सिंह और एक्ट्रेस डिम्पल सिंह ने गजब का परफॉर्मेंस किया है, जिसे बार बार देखने का मन करता है। वीडियो में पवन सिंह और एक्ट्रेस डिंपल सिंह की धमाकेदार परफॉर्मेंस भरी केमेस्ट्री दिल जीत रही है। पवन सिंह का ठुमका सबका मनमोह हो रहा है वही डिम्पल सिंह अपनी अदाओं का खूब जादू चल रही है। इस गाने का बोल भी बड़ा प्यारा है, जोकि देखने और सुनने में बहुत मस्त लग रहा है। इस गाने को लाखों की तादाद में व्यूज मिलने के साथ ही 2 लाख 51 हजार लाइक, 19 हजार कमेंट्स मिल चुके हैं। यानि कि इस गाने को खूब लाइक और कमेंट भी मिल रहे हैं।

Video | Power Star Pawan Singh | का लेबु हो...? | Shivani Singh | Ft. Dimpal Singh | Bhojpuri Song

पवन सिंह और डिंपल सिंह के मस्ती भरे डांस मूमेंट के साथ वायरल हो रहा भोजपुरी गाना का लेबू हो जहाँ पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है। वीडियो में पवन सिंह का मस्ती भरा अंदाज देखते ही बन रहा है। इसके प्रोड्यूसर विकास तिवारी हैं। प्रोजेक्ट हेड प्रकाश तिवारी हैं। गीतकार रौशन सिंह विश्वास के लिखे इस गीत को संगीतकार प्रियांशु सिंह ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर रिषि राज केटी, एडिटर मीत जी, डीओपी मनीष राज, राजेश राठौर, कोरियोग्राफर राहुल यादव हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version