Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

पीआरए फिल्म्स बनाएगी पवन सिंह के बाद निरहुआ, आम्रपाली के साथ फिल्म, निर्देशन करेंगे धीरज ठाकुर

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अहम योगदान दे रही फिल्म प्रोडक्शन हाउस पीआरए फिल्म्स बैनर के तले एक नई भोजपुरी फिल्म बनाने का अनाउंसमेंट किया गया है। जी हाँ! फिल्म निर्माता राजीव रंजन सिंह व अमित सिंह पावर स्टार पवन सिंह के साथ भोजपुरी फिल्म कइसे हो जाला प्यार का सफल निर्माण करने के बाद अब सांसद व जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे के साथ नई फ़िल्म बनाने जा रहे हैं। जिसके निर्देशक कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन कर चुके धीरज ठाकुर हैं। फिल्म का टाइटल अभी नहीं बताया गया है। लेकिन जल्द ही फिल्म से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दे दी जाएगी। यह जानकारी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर ने दिया है। उन्होंने बताया कि बड़े कैनवास पर मेगा बजट के साथ फिल्म बनाने वाले फ़िल्म निर्माता राजीव रंजन सिंह और अमित सिंह बहुत अच्छे फिल्म मेकर हैं। उन्होंने पवन सिंह के साथ मेगा बजट वाली फ़िल्म का निर्माण किया था और अब दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दूबे के साथ नई फ़िल्म बनाने जा रहे हैं। जिसका निर्माण भव्य पैमाने पर किया जाएगा। इस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली की सुपरहिट जोड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। मुझे खुशी है कि इस फिल्म का निर्देशन करने के लिए मेरा चयन किया गया। धीरज ठाकुर ने आगे बाताया कि निर्माता राजीव रंजन सिंह व अमित सिंह फिल्म और म्यूजिक की अच्छी समझ रखते हैं। उनकी म्यूजिक कंपनी के पीआरए फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर एक से बढ़कर एक मधुर और कर्णप्रिय गाने रिलीज होते रहते हैं। जिसे ऑडियंस का भरपूर प्यार मिलता है।