Home BHOJPURI प्रभा राज और तोशी द्विवेदी का भोजपुरी बिरह गीत ‘पिया परदेसिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

प्रभा राज और तोशी द्विवेदी का भोजपुरी बिरह गीत ‘पिया परदेसिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

by team metro

म्यूजिक वर्ल्ड में अपनी आवाज से सबका मन मोह रही पापुलर सिंगर प्रभा राज तहलका मचाती रहती हैं। मगर इस बार प्रभा राज ने एक नये अंदाज में परदेसी पिया की याद तड़प रही बिरहन की बिरह गीत पिया परदेसिया’ लेकर आई हैं, जोकि एकदम ठेठ भोजपुरी में बनाया गया है। इस गाने में प्रभा राज की आवाज पर एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी ने एकदम रीयल अदायगी करके सबका मन मोह रही हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे वाकई में तोशी द्विवेदी का पति परदेस चला गया है और उसकी बिरह में तोशी अपनी तड़प गाने के जरिये व्यक्त कर रही हैं। उस पर प्रभा राज की आवाज एकदम फिट बैठ रही है। यानि कि कह सकते हैं कि सिंगर और एक्ट्रेस की जोड़ी खूब जम रही है और एक दूसरे की पूरक लग रही हैं। यह भोजपुरी बिरह गीत ‘पिया परदेसिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे खूब सारा प्यार मिल रहा है। यह गाना पारंपरिक लोकधुन पर बनाया गया है, जोकि सुनने में कानों को बहुत सकून मिल रहा है और वीडियो देखते मन मोहित हो जाता है। इसके वीडियो में तोशी द्विवेदी ने मरून कलर की साड़ी और ब्लॉउज पहने, गले मंगलसूत्र और मांग सिंदूर लगाये अपनी अदा का जलवा बिखेर रही हैं। उनका डांस मूमेंट काबिले तारीफ है।

इस गाने में तोशी द्विवेदी अपने पति के परदेस चले जाने पर काफी व्याकुल हैं। वह अपनी सखियों से अपने मन की व्यथा दर्द भरे एक्प्रेशन के साथ बयाँ कर रही हैं। उदास मन से एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी कह रही हैं कि…
ओठवा से लाली झुरात जाता, राजा जी के याद जब आ जाता, गाली प सूखे कजरवा हो, भोरे भोरे अँखिया लोरा जाता, बहे पुरवइया त खुल जाला केसिया, पिया पिया रटत रटत पियर भईल देहिया, ऊहे पियवा भइले परदेसिया ये रामा, त पगली के भईल हमरी भेसिया ये रामा…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘पिया परदेसिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के प्रवक्ता ब्रजेश मेहर हैं। इस गीत को सिंगर प्रभा राज ने बहुत ही मधुर आवाज में गाया है। वहीं इसके वीडियो में तोशी द्विवेदी खूब गरदा उड़ा रही हैं। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी – सनी, डीओपी गौरव राय, रंजन, ड्रेस डिजाइनर बादशाह खान हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: