Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

प्रमोद शास्त्री की फ़िल्म “प्यार तो होना ही था” की धूम, मिले 12 अवार्ड

AddThis Website Tools

भोजपुरी सिने इंडस्ट्री के डायनेमिक निर्देशक प्रमोद शास्त्री की ‘प्यार तो होना ही था’ ने तृतीय सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड में धूम मचा दी। इस फ़िल्म के हिस्से सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2022 में एक दो नहीं, बल्कि एक दर्जन अवार्ड आये। खुद प्रमोद शास्त्री को भी इस फ़िल्म के लिए बेस्ट निर्देशक का अवार्ड दिया गया। उनके साथ इस फ़िल्म को विभिन्न कैटगरी में 12 अवार्ड मिले, जो किसी भी अवार्ड शो में एक फ़िल्म के नाम सर्वाधिक है। 

इस अवार्ड में फ़िल्म ‘प्यार तो होना ही था’ को बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड अमित हिंडोचा को मिला। बेस्ट निर्देशक – प्रमोद शास्त्री, बेस्ट हीरो – अरविंद अकेला कल्लू, बेस्ट हीरोइन – यामिनी सिंह, बेस्ट स्क्रिप्ट – यस. के. चौहान, बेस्ट म्यूजिक – ओम झा, बेस्ट एक्सन – दिनेश यादव, बेस्ट सिनेमैटोग्राफर जगमिंदर सिंह हुंदल (जग्गी), बेस्ट कोरियोग्राफर – कानू मुखर्जी, बेस्ट सपोर्टिंग (कृटिक) – समर्थ चतुर्वेदी, बेस्ट विलन (क्रिटिक) देव सिंह और बेस्ट कॉमेडियन – रोहित सिंह मटरु रहे। 

इस बारे में प्रमोद शास्त्री ने कहा कि ‘प्यार तो होना ही था’ के लिए यह बड़ी सफलता है। इससे पहले दर्शकों ने फ़िल्म को खूब  पसंद किया। लोगों ने इसे कई बार देखा, जो हमारे लिए उत्साहजनक रहा। इसके लिए हम भोजपुरी के सुधि दर्शको के शुक्रगुजार भी हैं। हमारी मेहनत और दर्शकों के प्यार ने ही हमारी फ़िल्म को सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2022 में दर्जन भर अवार्ड दिलाये। यह हमारे लिए एनर्जी बूस्टर है कि हम इसी तरह अच्छी फिल्में लेकर आएं और भोजपुरी फिल्मों को ऊंचाईयों पर ले जाएं। हम इस सफलता का श्रेय फ़िल्म की पूरी टीम के साथ दर्शको को भी देना चाहते हैं और वादा करते हैं कि आगे भी अच्छी फिल्मों का हमारा साथ बना रहेगा, जिसे आप सपरिवार एन्जॉय कर पाएंगे। 

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version