Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

प्रिया शुक्ला ने सिंगर शाहिद माल्या की आवाज पर किया जानदार अदायगी, सैड सांग ‘या खुदा’ हुआ रिलीज

प्रिया शुक्ला, आबिद खान का सैड सांग ‘या खुदा’ हुआ रिलीज, सिंगर शाहिद माल्या ने मोह लिया मन

शाहिद माल्या का गाया हुआ हिन्दी सैड सांग ‘या खुदा’ में दिल जीत लिया प्रिया शुक्ला ने

बॉलीवुड सिंगर शाहिद माल्या का गाया हुआ तथा एक्ट्रेस प्रिया शुक्ला, एक्टर आबिद खान के शानदार अभिनय से सजा हिन्दी सैड सांग ‘या खुदा’ आडियंस के बीच आ चुका है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो सांग एसआरके म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जाति-धर्म से परे बनाया गया यह म्यूजिकल सैड सांग ‘या खुदा’ में प्यार, मोहब्बत की अनोखी दास्ताँ दिखाई गई है। इस गाने में प्यार की इन्तहां की पराकाष्ठा को बड़े ही सलीके से प्रस्तुत किया गया है। इस गाने का पिक्चराइजेशन काबिले तारीफ़ है और लोकेशन काफी रिच दिखाया गया है। इस वीडियो सांग में प्रिया शुक्ला और आबिद खान की केमिस्ट्री बड़ी जानदार है। प्रिया शुक्ला ने जीवंत अदायगी करके सबका दिल जीत लिया है। मुस्लिम लड़की का किरदार उन्होंने बड़ी शिद्दत से निभाया हैं। उन्होंने प्रेमिका की भूमिका पूरे दिल से अदा किया है, जो दिल छू ले रहा है।

एसआरके म्यूजिक प्रस्तुत हिन्दी सैड सांग ‘या खुदा’ में एक्ट्रेस प्रिया शुक्ला ने कमाल की अदाकारी करके साबित कर दिया है कि वह किसी भी किरदार में जान फूँक सकती हैं। उनके साथ नवोदित एक्टर आबिद खान ने बेहतरीन भूमिका निभाया है। उनकी रोमांटिक जोड़ी खूब भा रही है। इस गाने को शाहिद माल्या ने खास अंदाज गाया है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। इस वीडियो में मेन आर्टिस्ट प्रिया शुक्ला, आबिद खान, फिरदौश हैं। गीतकार संजय ग्लोरी ने गीत लिखा है, मधुर संगीत से इस गाने को सजाया है संगीतकार धीरज सेन ने। इसके डायरेक्टर पूजित हर्षिदा ज़खरिया हैं, जिन्होंने कमाल का डायरेक्शन किया है। उन्होंने बड़े ही बारीकी से इस वीडियो का निर्देशन किया है, जोकि काबिले तारीफ़ है। इसके निर्माता अयूब खान और सर्वेश शुक्ला हैं, जिन्होंने बेहतरीन वीडियो सांग का निर्माण किया है। डीओपी अभिमन्यु झा हैं, जिनके फिल्मांकन की जितनी तारीफ की जाय वह कम होगी। एडिटर अभिषेक वाडोडकर हैं।