Home BOLLYWOOD प्रियंका सिंह और काजल त्रिपाठी का देवी गीत ‘कलशा बईठवनी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

प्रियंका सिंह और काजल त्रिपाठी का देवी गीत ‘कलशा बईठवनी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

by team metro

शारदीय नवरात्रि में होने वाले दुर्गा पूजा की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। देवी माता जी की पूजा अर्चना करने के लिए छोटे बड़े पंडाल बनाने की तैयारी भी की जा रही है। ऐसे में देवी माता के भक्तों व संगीतप्रेमियों के लिए तन मन को झुमा देने वाला और भक्ति से सराबोर करने वाला देवी गीत ‘कलशा बईठवनी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी लेकर आई है, जिसे पॉपुलर प्लेबैक सिंगर प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज में जाकर सब का मन मोह लिया है और अपनी गायकी से पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया है। इस गीत के वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी इंडियन लुक में माता की भक्ति में लीन दिख रही हैं। वह माताजी के आगमन की तैयारी में पलके बिछाए खड़ी है और माता रानी की राह निहार रही है। आकुल मन से वह माताजी से आने की बाट जोह रही है और अपने सखियों के संग में माता जी के आने में देरी का कारण जानना चाहती है और वह कहती है कि…
‘गइया के गोबरा से अँगना लिपाउनी, गजमती चउका अ चलना पुरावनी, जले कलशा पे दिया दूनउ बेर, कहवा में मइया रथ बिलमवलू कहवा लगाई देलू देर हो…’
इस देवीगीत ‘कलशा बईठवनी’ में पॉपुलर सिंगर प्रियंका सिंह की भक्तिमय प्रस्तुति और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी अदायगी का वर्णन बेमिसाल है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस देवी गीत ‘कलशा बईठवनी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने भक्ति भाव में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने माता की भक्तिमय अदाकारी किया है। इस गाने को गीतकार शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, एडिटर आलोक यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: