Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

प्रियंका सिंह, काजल त्रिपाठी का छठ गीत ‘चला पिया देवे अरघिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

AddThis Website Tools

नहाय खाय से शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा धूमधाम से श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। माताजी को अर्पण करने के लिए बाजार से पूजा की सारी सामाग्री जहां पर आ गई है, वहीं कुछ चढ़ावा घर में पवित्रता के साथ पकाया व बनाया जाता है, उसी में सबसे प्रमुख है ठेकुआ, जिसका छठ पूजा में बड़ा ही महत्त्व है, इसे माता जी के प्रसाद के रूप हर किसी को पूजा के बाद बांटा जाता है। ऐसे में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी अपने पति के सहयोग से छठ पूजा की पूरी तैयारी में जुटी हैं और मिट्टी के चूल्हा पर मिट्टी के बर्तन में ठेकुआ बनाते हुए नजर आ रही हैं। यह दृश्य हमें देखने को मिल रहा है बहुत मन भावन छठ गीत ‘चला पिया देवे अरघिया’ में, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को भोजपुरी फिल्मों की मशहूर प्लेबैक सिंगर प्रियंका सिंह ने भक्ति भाव में गाया है, जोकि सभी छठ बरतियों को खूब भा रहा है और लोग इस गाने को बड़े चाव से सुन रहे हैं। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी छठव्रती के रूप में दिख रही है, जो इंडियन लुक में सभी का मन मोह रही है। वह छठ पूजा की तैयारी करते हुए सभी को बहुत प्यारी लग रही है। उनके पति के रूप में अवनीश आर्य भी अट्रैक्टिव लुक में नजर आ रहे हैं। पति-पत्नी की छठ पूजा करने की तालमेल बड़ा मनभावन लग रहा है। इस गीत में काजल त्रिपाठी अपने पति अवनीश से कह रही है कि…
‘हमरा समसया के हल नाही होई, काम ई अकेले सफल नाही होई, फलवा के दउरा उठाला ना माथ, चला पिया देवेला अरघिया संघे मोरे पटना के हो घाट…’

Chala Piya Deve Araghiya #Priyanka Singh #Kajal Tripathi #bhojpuri #chhath #song 2024

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत छठ गीत ‘चला पिया देवे अरघिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने शानदार अदाकारी किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, पीआरओ ब्रजेश मेहर, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, मिक्स मास्टर अंकित अहीर, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version