Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

प्रियंका सिंह, सुनीता सिंह का भोजपुरी लोकगीत “सौतिन” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

AddThis Website Tools

भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर सिंगर प्रियंका सिंह फिल्मों के गानों में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाती रहती हैं। समय समय पर भोजपुरी अल्बम के गानों को भी अपनी मधुर देकर आडियंस का दिल जीत लेती हैं। ऐसे में नया भोजपुरी लोकगीत ‘सौतिन’ ऑडियंस के बीच आ चुका है, जिसे पापुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस सुनीता सिंह ने गजब का परफॉर्मेंस किया है और जोरदार ठुमका लगाकर महफ़िल लूट लिया है। उसका डांस मूमेंट कबीले तरीफ है। इस गाने का वीडियो भी कमाल का बनाया गया है। यह एक सिचुएशनल वीडियो सांग है, जिसमें दर्शाया गया है कि एक पति अपनी पत्नी का भरोसा तोड़ किसी और लड़की से नैन से नैन मिला रहा है। वह बैडरूम में भी पत्नी की चोरी मोबाईल से चैटिंग व बात कर रहा है। अचानक उसकी पत्नी कमरे में आ जाती है और मोबाइल उसके पति के साथ गैर लड़की की फोटो देखकर भड़क जाती है और अपने पति पूछती है कि ‘कवना नगिनिया के बाड़ा नचावत, बोला बजा के बीन हो… झोटा उखाड़ के मारब जहिया, मिलि जइहें सौतिन हो…

Sautin #Priyanka Singh #Sunita Singh | सौतीन | #bhojpuri Song 2023 #video

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ”सौतिन’ बहुत बेहतरीन बनाया गया है। इसका पिक्चराइजेशन भी बहुत बेहतरीन किया गया है। इस गाने को काफी रिच लोकेशन पर पिक्चराइजेशन किया गया है, जोकि गाने में दिख रहा है। सिंगर प्रियंका सिंह ने इस गाने को गाकर जहां सब काम ध्यान आकर्षित किया है, वहीं एक्ट्रेस सुनीता सिंह ने शानदार अदाकारी किया है। इसके गीतकार संतोष उत्पाती हैं। संगीतकार विनीत शाह हैं। वीडियो निर्देशक आर्यन देव, कोरियोग्राफर विक्रम राजपूत हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
Exit mobile version