Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

रजनीश पाठक का नया साल में होगा बड़ा धमाल

रजनीश पाठक का नया साल में होगा बड़ा धमाल

भोजपुरी सिनेमा के अति व्यस्त खल अभिनेता रजनीश पाठक इन दिनों काफी व्यस्त चल रहे हैं। वे एक के एक बाद बहुत सारी फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि वे अधिकांश फिल्में यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव के साथ में बतौर खलनायक कर रहे हैं। नायक और खलनायक की जोड़ी काफी सुर्खियां बटोर रही है।

इसके अलावा रजनीश और भी कई स्टार हीरो के साथ दो दो हाथ करते नजर आने वाले हैं। उनका अब तक का फिल्मी सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा है। काफी उतार चढ़ाव के बाद अब जो मुकाम रजनीश को मिला है, उससे वे काफी खुश हैं। वे जब भी अपने बीते हुए कल को याद करते हैं तो उनमें आगे बढ़ने की ऊर्जा का संचार कई गुना बढ़ जाता है और दुगुने जोश के साथ कदम बढ़ाते हैं।

बतौर खलनायक रजनीश पाठक की अब तक अदालत, रणवीर, एक और फौलाद, दुल्हन हम ले जायेंगे, दुश्मन सरहद पार का, रंगीला, मुन्ना मवाली आदि फिल्में प्रदर्शित हो चुकी हैं। नए साल में रिलीज होने वाली फिल्में वीर अर्जुन, हथकड़ी 2, प्रेमी ऑटो वाला, टाईगर अभी जिंदा है, शुभ विवाह, चक्रव्यूह, सइयां संवरकू रे, अमर प्रेम, इश्क छलावा, गिरफ्तार, बीवी की शादी, शक्ति, गुमराह, बदले की आग, इंग्लिश पढ़ा ना बलमुआ आदि हैं।