Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

रणवीर ने टिफनी में रचा इतिहास : न्यूयॉर्क में पहुंचे रणवीर सिंह:व्हाइट सूट में दिखे हैंडसम

AddThis Website Tools

रणवीर सिंह हाल ही में न्यूयॉर्क में टिफनी एंड कंपनी के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान वह ऑल व्हाइट सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इसी इवेंट से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फैंस से बातचीत करते हुए नजर आए।

रणवीर कार्यक्रम स्थल के बाहर दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह पर उनके कई फैंस इकट्ठा हो गए। जैसे ही उनके फैंस ने उन्हें देखा, तो तुरंत उसका नाम चिल्लाने लगे। इस दौरान रणवीर ने आगे आकर उनकी तरह हाथ हिलाया और फ्लाइंग किस भी दिया।

इवेंट में रणवीर सिंह ने एनबीए चैंपियन ड्वेन वेड से की मुलाकात सोशल मीडिया पर इवेंट के अंदर का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें रणवीर को एनबीए चैम्पियन ड्वेन वेड और एक्ट्रेस गेब्रियल यूनियन के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। बता दें, रणवीर भारत के लिए एनबीए के ब्रांड एंबेसडर हैं। वहीं इस इवेंट में हॉलीवुड से कई बड़े सितारे शामिल हुए।

वर्कफ्रंट की बात करे तो रणवीर अब वह जल्द ही करण जौहर द्वारा निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट, जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र हैं। फिल्म 28 जुलाई, 2023 हो सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version