Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

रेड बल्ब म्यूजिक ने लांच किया अपना नया गाना ब्लैक एंड व्हाईट

मुंबई। अंधेरी के रेड बल्ब स्टुडियो में म्यूजिक की दुनिया की जानी मानी कंपनी रेड बल्ब म्यूजिक ने अभिनेता शिव डागर और अभिनेत्री सोनल सिंह के साथ नया गाना ब्लैक एंड व्हाईट, मीडिया और बॉलीवुड की मौजूदगी में लांच किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने गाने की जमकर सराहना की। गाने की समूची टीम ने निर्माता अभिषेक जवकर का ब्लैक एंड व्हाईट गाने में काम करने का मौका देने के लिए आभार व्यक्त किया। गाने के म्यूजिक डायरेक्टर हैं शुभांकर बनर्जी और इसे अपनी मधुर आवाज से जादू बिखेरा हैं, सिंगर अमित पाणिग्रही ने।