Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

पढ़ाई को लेकर लवली काजल ने पिया से कहा ‘गोबर ना पाथब’, नेहा राज की आवाज का चला जादू

भोजपुरी संगीत प्रेमियों के दिल में बसी सिंगर नेहा राज जब भी गाने गाती हैं तो आडियंस बड़े चाव से सुनते व देखते हैं। वहीं उभरती अदाकारा एक्ट्रेस लवली काजल भी अपने लटके झटके से लोगों को दीवाना बना रही हैं। ऐसे उनकी जोड़ी में आया नया भोजपुरी लोकगीत ‘गोबर ना पाथब’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में जहाँ सिंगर नेहा राज ने अपनी सुरीली आवाज दी है तो वहीं एक्ट्रेस लवली काजल ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। साथ ही कोरियोग्राफर व एक्टर गोल्डी जायसवाल ने शानदार अभिनय करके लवली काजल का साथ देकर शमां बांध दिया है। उनकी केमेस्ट्री और डांस मूमेंट देखते ही बन रहा है। इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक पति अपनी नई नवेली पत्नी से घर के बाहर का काम व गोबर पाथने के लिए कहता है तो पत्नी अपनी ऊंची शिक्षा का धौंस देते हुए अपनी पढ़ाई की डिग्री दिखाने की बात करती है और तरह तरह के उलाहना देती हैं। पत्नी बनी एक्ट्रेस लवली काजल अपने पति बने गोल्डी जायसवाल से कहती हैं कि ‘नईहर में कइले हईं हम हो पढ़ाई, बीए बीटेक के त डिग्री देखाईं, घरवा के बाहर हम गोड़वो ना राखब… केतना तू मरबा गरियउबा बलम बाकि गोबर ना पाथब…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘गोबर ना पाथब’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर नेहा राज की आवाज पर एक्ट्रेस लवली काजल ने गजब का ठुमका लगाया है। इस गाने के गीतकार अरविन्द आर्यन, संगीतकार विक्की वॉक्स, वीडियो निर्देशक विझेल, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा हैं। मिक्सिंग और मास्टर बंटी राजा म्यूजिक ने किया है। वेडो रिकॉर्ड्स स्टूडियो में रिकॉर्डिंग की गई है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास है।