Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

करोड़पति समर सिंह

मुंबई। भोजपुरी सिने जगत के यूट्यूब किंग समर सिंह इन दिनों करोड़ों में खेल रहे हैं। जी हां, सही सुना आपने यह माजरा पूरी तरह उनके गाये हुए एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गानों से हुआ है।

Samar Singh

चूंकि पिछले साल से लेकर अब तक समर सिंह ने जितने भी गाने गाये हैं, वे सब रिलीज होते ही करोड़ों यानी मिलियन-मिलियन व्यूज से अधिक तादाद में देखे गये हैं। ढ़ेर सारे गानों को मिलियन की संख्या में व्यूज मिलना वाकई अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

यही वजह है कि यूट्यूब किंग समर सिंह के स्टारडम में आज की तारीख में चार चांद लगा हुआ है और यूट्यूब पर करोड़ो व्यूज मिलने की वजह से उन्हें करोड़पति समर सिंह भी बोला जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि समर सिंह इन दिनों इंडिया ई कॉमर्स के बैनर तले भव्य पैमाने पर बन रही भोजपुरी फिल्म लाल चुनरिया वाली पर दिल आया रे की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के निर्माता अनिल काबरा हैं। निर्देशक नीलाभ तिवारी है, जिन्होंने इसके पहले भी कई फिल्मों का कुशल निर्देशन किया है।

समर सिंह इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में हैं और उनकी नायिका हैं लोकप्रिय गायिका संजना राज, जो गायिका से अब नायिका भी बन गई हैं। इन दोनों गायक कलाकार की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है।