Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

संचिता बनर्जी और किशन राय ने किया मेरे प्यार से मिला दे की शूटिंग

मुंबई। सुपर डुपर भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 एवं क्रेक फाईटर, विवाह में अपने अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी संचिता बनर्जी पिछले दिनों स्टाइलिश अभिनेता किशन राय के साथ भोजपुरी फिल्म मेरे प्यार से मिला दे की शूटिंग पूरी की हैं। राय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले यह फिल्‍म बेहद सामाजिक और पारिवारिक परिवेश में निर्मित की जा रही है।

Sanchita Banerjee & Kishan Rai - Mere Pyar Se Mila De

इस फिल्म में किशन राय सोलो हीरो लांच हो रहे हैं। इस फिल्म में किशन राय के साथ संचिता बनर्जी रोमांटिक भूमिका में नजर आने वाली हैं। वे दोनों कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका में हैं। इस फिल्म से नवोदित अदाकारा प्राची सिंह को लांच किया है, वे भी सशक्त भूमिक में नजर आने वाली हैं। इस फ़िल्म के निर्माता गोपाल राय हैं, जोकि एक अच्छे अभिनेता भी हैं। फिल्म के निर्देशक चंदन सिंह हैं। फिल्म के लेखक अनिल विश्वकर्मा, संगीतकार मुन्ना दूबे, अजीत मंडल, राम शुक्ला हैं। मुख्य भूमिका में संचिता बनर्जी, किशन राय, प्राची सिंह, उमेश सिंह, अशी तिवारी, अनूप अरोरा, लोटा तिवारी, महेश आचार्य, अवधेश उज्जैन, सोनिया मिश्रा, पुष्पा शुक्ला, रमजान शाह, संजय राज आदि हैं।