Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

हिन्दी फिल्म- ‘संदेश’ प्रदर्शन के लिए तैयार

मुंबई। गौतम फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित हिन्दी फिल्म-‘संदेश’ बहुत जल्द ही सिने दर्शकों तक पहुंचने वाली है। निर्माता राम बरन गौतम की इस नवीनतम फिल्म के निर्देशक लखी चंद ठाकुर हैं। इस संदेशपरक फिल्म के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई है कि अशिक्षा ही पिछड़ेपन का मूल कारण है। ग्रामीण अंचलों में तरक्की की गति मंथर रहने की मूल वज़ह अशिक्षा ही है।

इस फिल्म के लेखक अनिल विश्वकर्मा, संगीतकार विपिन बिहारी व माधव सिंह राजपूत, नृत्य निर्देशक फिरोज खान और छायाकार बिरजू चौधरी व पंकज जोशी है। मनोरंजन के मसाले से भरपूर इस संदेशपरक फिल्म के मुख्य कलाकार- अविनाश राजपूत, कल्पना शाह, प्रमोद माऊथो, धर्मेंद्र तिवारी, दीपक भाटिया, रामचंद्र शाह, रविन्द्र अरोड़ा रवि, अशोक चतुर्वेदी, बसंत कुमार, कर्ण मिश्रा, सुशील देव, ज्योति ठाकुर, राम विश्वकर्मा और अमृत लाल अमन आदि हैं।