Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

संग्राम सिंह पटेल और तनु श्री की भोजपुरी फ़िल्म “मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना” का ट्रेलर रिलीज

लखनऊ। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दबंग स्टार से मशहूर अभिनेता संग्राम सिंह पटेल की भोजपुरी फ़िल्म “मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना” का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर समर फिल्म एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ, जिसमें संग्राम सिंह पटेल का जादू खूब देखने को मिल रहा है। समर फिल्म एंटरटेनमेंट प्रस्तुत और अवध गंगा फिल्मस कृत भोजपुरी फिल्म मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना’ के निर्माता संग्राम सिंह पटेल हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही वायरल होने लगा है।


भोजपुरी फिल्म ‘मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना’ में अभिनेता संग्राम सिंह पटेल, अभिनेत्री तनुश्री के साथ संजय पांडेय, अयाज खान, यामिनी सिंह, ग्‍लोरी मोहंन्‍ता, प्रकाश जैश, सत्‍य प्रकाश, अनिल रस्‍तोगी, बृजेश त्रिपाठी, संतोष वर्मा, राम सिंह चौधरी और विजय वर्मा मुख्‍य भूमिका में हैं। सब ने फिल्‍म में बेहतर काम किया है।
‘मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना’ का गीत – संगीत भी बहुत सुरीला है। इस फिल्‍म के संगीतकार सावन कुमार हैं और गीतकार राजेश मिश्रा, विनय निर्मल, पिंटू गिरी । पीआरओ अरविंद मौर्या हैं। डीओपी आर आर प्रिंस, कोरियोग्राफी संतोष समदर्शी, और एक्शन हीरा यादव का हैं। ई पी संतोष वर्मा हैं।