Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ सर्वेश सिंह और लवली काजल का नया सांग ‘खटिया से गिरल बानी’

भोजपुरी माटी से जुड़ी देसी गीतों को भोजपुरिया आडियंस तक पहुंचाने में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी अपना अहम योगदान दे रही है। भोजपुरी लोकगीत से लोगों को जोड़ने के क्रम में ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और सर्वेश सिंह की आवाज में नया लोकगीत ‘खटिया से गिरल बानी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह लोकगीत देखना और सुनना बड़ा अच्छा लगता है। इसका पिक्चराइजेशन बहुत कमाल का किया गया है। इस गाने गाँव के देसी माहौल को दिखाया गया है, जोकि देखते ही बनता है। यह सांग शिल्पी राज और सर्वेश सिंह ने अपने खास शैली में गाकर दिल जीत लिया है। गाने के वीडियो में सिंगर एक्टर सर्वेश सिंह  देसी लुंगी, गमछा पहने गाँव की फीलिंग दे रहे हैं तो वहीं खूबसूरत अदाकारा लवली काजल लाल साड़ी में कयामत ढा रही हैं। उनका देसी  स्टाइल में डांस मूमेंट मन मोह रहा है। इसके वीडियो में सर्वेश सिंह लवली कजल से कहते हैं कि ‘जब चाही धनि हम करेके प्यार, तबे तोहर जोरि से बथेला कपार… बोला… का हो जाला… तब लवली काजल कहती हैं कि ‘अइसन सूते में फिरल बानी जी, सईयां फेरला में करवटिया सुना, हम खटिया से गिरल बानी जी…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘खटिया से गिरल बानी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर सर्वेश सिंह और शिल्पी राज हैं। एक्ट्रेस लवली काजल हैं। इस गाने के गीतकार पवन राजा हैं। संगीतकार राजा गाजीपुरी वीडियो निर्देशक आर्यन देव, एडिटर मीत जी हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास है।