Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

वीकेंड के बावजूद ‘शमशेरा’ की हालत खराब, दूसरे दिन का कलेक्शन रहा इतने करोड़

नई दिल्ली. रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा‘ का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था लेकिन फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरती नहीं दिख रही है। लगभग 4 साल बाद रणबीर बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। यशराज बैनर की बड़े बजट की फिल्म ‘शमशेरा‘ से वो वापस लौटे हैं। फिल्म में रणबीर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त लीड रोल में हैं। ‘शमशेरा‘ के पहले दिन का कलेक्शन ही ट्रेड एनालिस्ट को चौंका गया। ओपनिंग डे पर इसकी कमाई ‘सम्राट पृथ्वीराज‘ से भी कम रही थी। आमतौर पर वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन पहले दिन की अपेक्षा काफी बढ़ता है लेकिन ‘शमशेरा‘ की कमाई में मामूली बढ़ोतरी ही हुई।
रविवार पर टिकी निगाहें
दूसरे दिन फिल्म सिनेमाघरों में संघर्ष करती दिखी। पहले और दूसरे दिन के कलेक्शन में थोड़ा अंतर है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर कहा कि अब फिल्म की आखिरी उम्मीद रविवार के बिजनेस पर टिकी है। सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या ज्यादा नहीं बढ़ी जो कि चिंता की बात है।
इतने करोड़ रहा कुल कलेक्शन
तरण आदर्श ने ट्वीट किया, ‘दूसरे दिन शमशेरा का संघर्ष… उत्साहहीन शुरुआत के बाद शनिवार को ज्यादा बढ़ोतरी होनी चाहिए थी… दर्शकों की संख्या कम है जो कि चिंता का संकेत है। वापसी करने के लिए रविवार का बिजनेस आखिरी उम्मीद है। फिल्म ने शुक्रवार को 10.25 करोड़ और शनिवार को 10.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म ने कुल 20.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

shamshera
shamshera