Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

शिकारी में मुकेश ओझा और संचिता बनर्जी की जोड़ी

मुंबई। अनीता सिने इंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म शिकारी में मुकेश ओझा और संचिता बनर्जी की जोड़ी भोजपुरिया सिने प्रेमियों के लिए काफी रोमांचक और मनोरंजक साबित होने वाली है। इस फिल्म से मुकेश ओझा रुपहले पर्दे पर पदार्पण कर रहे हैं। अब तक कई सफल फिल्मों का कुशल निर्देशन कर चुके निर्देशक से निर्माता बने मनोज एस तोमर का निर्माण करने जा रहे हैं।

फिल्म के निर्माता-निर्देशक मनोज तोमर हैं। सह निर्माता नीरद मित्तल हैं। स्क्रीनप्ले एवं संवाद पिनाकी घोष, छायांकन सम्राट राय का है। संगीतकार मोहित सिंह हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार नवोदित मुकेश ओझा के साथ संचिता बनर्जी और मणि भट्टाचार्य हैं। लीक से हटकर बन रही इस फिल्म का भव्य पैमाने पर पिछले दिनों मुहूर्त करके आगाज किया गया है, जिसके गानों की रिकॉर्डिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।