Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

ननद और भौजाई के प्यार भरे रिश्ते को दर्शता शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गीत ‘भउजी रे फौजी चाही’

AddThis Website Tools

भोजपुरी सिने जगत की पॉपुलर अदाकारा माही श्रीवास्तव का बुखार अब दर्शकों के सर चढ़कर बोलने लगा है। आये दिन इनके गाने सोशल मीडिया में धमाल मचा रहे हैं। आलम ये है कि माही श्रीवास्तव का नाम आज टॉप की एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गया है। रोजाना इनका कोई न कोई गीत मिलेनियम क्लब शामिल हो ही जाता है। अब इसी कड़ी में माही श्रीवास्तव और सुपर सिंगर शिवानी सिंह का नया भोजपुरी लोकगीत ‘भउजी रे फौजी चाही’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। जिसे देखकर दर्शकों का दिन बन गया है। गाने में माही श्रीवास्तव शादी करने के मूड में नजर आ रही हैं। वह अपनी भाभी से फौजी पति की डिमांड कर रही हैं। अब वे अपनी बात कैसे मनाती है यह गाने में दर्शाया गया है। इस गाने में ननद-भौजाई का प्यार भरा तालमेल देखने लायक है। गाने में सिंगर शिवानी सिंह की आवाज का एक अलग ही अंदाज सुनने को मिल रहा है। शिवानी सिंह दिन ब दिन अपनी गायकी में निखार लाती जा रही है, जोकि इस गाने में भी सुनने को मिल रहा है।


गाने को लेकर रत्नाकर कुमार ने कहा कि गाने में ननद-भौजाई का प्यार भरा तालमेल बहुत ही प्यारे तरीके से दिखाया गया है। इस गाने में माही अपनी लिए एक फौजी पति की डिमांड अपनी भाभी से कर रही है। उनको फौजी पति चाहिए। इसको को इस गाने में दिखाया गया है। गाना बहुत ही शानदार है। इसे देखे और लाखों व्यूज दें।

Bhauji Re Fauji Chahi #Shivani Singh #Mahi Shrivastava | भउजी रे फौजी चाही | Bhojpuri Song 2024

इस गाने में के वीडियो में माही श्रीवास्तव ने एक बार फिर अपने कमाल के अभिनय से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस गाने का पिक्चराइजेशन भी गाने के हिसाब से बहुत ही कमाल का किया गया है। लोकेशन भी काफी रिच है और ड्रेस भी कमाल का डिजाइन किया गया है। इस गाने की धुन और म्यूजिक भी बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय बनाया गया है। इस गाने की वीडियो में माही श्रीवास्तव अपनी भाभी से कहती है कि…’खाये का ना दाल भात भुजिया कलउजी चाही, समझ दरद हमर असली मरद हमर भउजी रे फौजी चाही…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गीत ‘भउजी रे फौजी चाही’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने सुरीली आवाज गाया है। इस गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी मोहक अदा से सब पर जादू चला रही है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर दीपक पंडित हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
Exit mobile version