Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

लाडो मद्धेशिया और प्रीति मौर्या स्टारर भोजपुरी फ़िल्म ‘मेरा भोला है भंडारी’ की शूटिंग जोरों पर

फ़िल्म एक्टर और सिंगर लाडो मद्धेशिया और एक्ट्रेस प्रीति मौर्या के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘मेरा भोला है भंडारी’ की शूटिंग इन दिनों मुंबई में जोर शोर की जा रही है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी के महानायक कुणाल सिंह, लाडो मद्धेशिया और प्रीति मौर्या, कुणाल सिंह राजपूत, अभय एस झा, बालेश्वर सिंह अनोखे किरदार में नजर आने वाले हैं। उनकी केमिस्ट्री ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। यह सम्पूर्ण पारिवारिक फ़िल्म बहुत ही अलग कॉन्सेप्ट पर भव्य पैमाने पर बनाई जा रही है। फ़िल्म देखते समय दर्शकों को ज्यादा से ज्यादा भव्यता दिखे, इसके लिए कई अलग अलग रिच लोकेशन पर कई नामचीन फिल्मी कलाकारों के साथ शूटिंग किया जा रहा है। इस फ़िल्म की मेकिंग में हर  पहलू पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है। 

उल्लेखनीय है कि डरीमा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई जा रही भोजपुरी फ़िल्म ‘मेरा भोला है भंडारी’ की निर्मात्री मीरा प्रजापति हैं। निर्देशन की कमान  निर्देशक शत्रुघ्न गोस्वामी संभाल रहे हैं। फ़िल्म के लेखक शशी कुमार हैं। गीतकार शेखर मधुर के लिखे गीतों को संगीतकार साजन मिश्रा और अमन श्लोक ने मधुर संगीत से सजाया है। डीओपी सावन प्रजापति, विकास मंडल, डांस मास्टर संजय कोर्वे, ज्ञान सिंह, फाइट मास्टर श्रवण कुमार, आर्ट डायरेक्टर अवधेश राय, ईपी संतोष प्रजापति हैं। प्रोडक्शन कंट्रोलर नीलेश दूबे हैं। मुख्य कलाकार कुणाल सिंह, लाडो मद्धेशिया, प्रीति मौर्या, कुणाल सिंह राजपूत, अभय झा, बालेश्वर सिंह, दीपक झा, लेसली त्रिपाठी, प्रिया पांडेय, साक्षी प्रजापति, अन्नू मौर्या, सिद्धांत मिश्रा, अरुण पांडेय, अजय चतुर्वेदी, कुंदन तिवारी, राजीव पांडेय, विनीत मैनकर, सुगंध चतुर्वेदी, आर्या चतुर्वेदी, आर्यन मुकेश पांडेय, शाह आलम, राकेश मिश्रा, शोभिता श्रीवास्तव आदि हैं।