Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

मराठी फ़िल्म ‘श्री राम समर्थ’ का ट्रेलर जारी

मुंबई। दिशा दीपा फ़िल्म्स और विप्रा एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वाधान में निर्माता द्वय दीप सुरवासे और अश्वनी माहेश्वरी द्वारा निर्मित संदेशपरक मराठी फिल्म- ‘श्री राम समर्थ’ का ट्रेलर, फेमस स्टूडियो (महालक्ष्मी, मुंबई) में आयोजित एक भव्य संवाददाता सम्मेलन में, शांतनु मोघे, महेश कोकते, अद्वैत रैलकर, विजया सुमन, निर्माता अश्वनी माहेश्वरी, श्रीमती दिया प्रकाश सुरवासे और निर्देशक संतोष तोडनकर की उपस्थिति में लॉन्च किया गया।

Shri Ram samarth

संतोष तोडनकर के निर्देशन में बनी फ़िल्म ‘श्री राम समर्थ’ की प्रस्तुतकर्ता हैं भारती जुंभरलाल राठी और संजय राठी।इस फ़िल्म की कहानी, स्क्रिप्ट और संवाद लिखे हैं प्रकाश जाधव, मनोज येरुणकर और विट्ठल अंबुरे ने। फ़िल्म का छायांकन किया है समीर अठले ने, संपादन की ज़िम्मेदारी संभाली है सुबोध नारकर ने, कला का जादू दिखाया है महेंद्र राउत ने तो फ़िल्म का संगीत पक्ष संभाला है महेश नाईक और संजय मराठे ने।

यह फ़िल्म महज़ रामदास स्वामी की जीवनी नहीं है, बल्कि इस फ़िल्म के ज़रिये आज के सामाजिक हालातों पर भी टिप्पणी की गयी है। इस फ़िल्म में दर्शायी गयीं ऐतिहासिक घटनाएं अच्छे शासन और नेतृत्व के बारे में भी बड़ी साफ़गोई से बातें करती हैं।

इस फ़िल्म में घटनाक्रम को आगे बढ़ते हुए स्क्रीन पर एक आदर्श और संतोषकारी ज़िंदगी के लिए ज़रूरी और बुनियादी पहलुओं को रेखांकित किया गया है। सिने दर्शकों के लिए ये फ़िल्म यकीनन मनोरंजक साबित होगी, उन्हें प्रबुद्ध बनायेगी और उनका उत्साहवर्धन भी करेगी।

राष्ट्र संत कहलाये जानेवाले रामदास स्वामी के जीवन व संदेश वृत पर आधारित इस फ़िल्म में यह भी दर्शाया गया है कि किस तरह से रामदास स्वामी महिला सशक्तिकरण और उनके आत्मसम्मान के सबसे बड़े हिमायती थे।

तकरीबन 400 साल पहले उन्होंने कहा था कि कैसे स्वच्छ पर्यावरण की परिकल्पना एक स्वच्छ समाज की अवधारणा तय करती है और उनकी कही वो बातें आज भी सामायिक हैं। यह फिल्म 1 नवम्बर को महाराष्ट्र के सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।