Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

शुभम तिवारी के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के सिनेस्टार शुभम तिवारी के जन्मदिन पर बधाई व शुभकामना देने का वालों का दिन-रात तांता लगा रहा। जन्मदिन के शुभ अवसर पर उन्हें चाहने वाले, उनके ईष्ट मित्र, उनके फैंस ने सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि कई सोशल प्लेटफॉर्म पर तथा फोन पर कॉल व मैसेज करके बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई व शुभकामना देने वालों का शुभम तिवारी ने तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

shubham tiwari

उल्लेखनीय है कि शुभम तिवारी ने मेगास्टार रवि किशन के साथ बतौर हीरो भोजपुरी फिल्म कानून हमरा मुट्ठी में से भोजपुरिया सिनेमा के रुपहले पर्दे पर धमाकेदार एंट्री किया था। उस फिल्म में रवि किशन, रानी चटर्जी, दिव्या देसाई (रश्मि देसाई), मोनालिसा जैसे मंझे हुए कलाकार का इन्हें साथ मिला था। फिल्म में शुभम तिवारी की नायिका मोनालिसा थीं। फिल्म का निर्माण लीजेंड सिंगर उदित नारायण ने किया था। निर्देशक आनंद दी गहतराज थे।

उसके बाद शुभम तिवारी ने रानी चटर्जी के साथ बतौर हीरो प्रशासन, अंजना सिंह के साथ बहुरानी, रानी चटर्जी के साथ ही इलाहाबाद से इस्लामाबाद जैसी हिट फिल्में दी है। इसके अलावा शुभम की हिन्दी फिल्म किरकेट का अभी हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे काफी सराहा जा रहा है। उनकी और भी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराने के लिए तैयार हैं।