Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

सावन में सिंगर अनुपमा यादव ने भोले बाबा से मांगा ‘दूल्हा दिलदार’, वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से वीडियो हुआ वायरल

AddThis Website Tools

भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव इन दिनों स्टेज शो से लेकर यूट्यूब तक हर प्लेटफॉर्म पर अपनी सुरीली आवाज से हर किसी का मन मोह लेती हैं। उनका जब कोई गाना आता है तो उनके फैंस और संगीतप्रेमी झूम उठते हैं। पता चला है कि अनुपमा यादव जल्द ही शादी करने जा रही हैं, उन्होंने सावन के मन भावन में भोले बाबा से दिलदार दूल्हा में मांग की हैं और उनके पति में क्या क्या खासियत होनी चाहिए, यह भी बाबा से विनती की हैं। यही ताना बाना बुना हुआ अनुपमा यादव की मधुर स्वर में गाया हुआ भोजपुरी बोलबम गाना ‘दूल्हा दिलदार’ लोगों के बीच आ चुका है।  यह वीडियो सांग वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस वीडियो सॉन्ग को यादव ने बहुत ही खास अंदाज में गाया है। गाने वीडियो में बीच-बीच में अनुपमा यादव और भोलेनाथ जी की झलक दिखती है।

#Anupma Yadav का धमाकेदार बोलबम गीत - Dulha Dildaar - दुल्हा दिलदार - Bhojpuri Bolbam  Song 2022

गाने में अनुपमा यादव भोलेबाबा की पूजा अर्चना करके अपने मन बात साझा करते हुए कहती हैं कि ‘बानी उपवास भूखल बानी सोमारी, अइनी शिवाला प करे जल ढारी… रउआ से एगो उपहार चाही जी, भोले बाबा हसबैंड दिलदार चाही जी…’ इसके वीडियो में देवघर बाबाधाम की छटा दिखाई गई है। देवघर मंदिर और प्रांगण में आते हुए कांवरियों का विशाल समूह पूरा गेरुआ रंग में रंगा हुआ दिख रहा है। साथ ही गाने के वीडियो में कोरस डांसर्स भी कमाल का परफॉमेंस कर भावविभोर कर रहे हैं। यह बोलबम गीत देखने व सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है। इसे भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स  प्रस्तुत बोलबम गाना ‘दूल्हा दिलदार की गायिका सिंगर अनुपमा यादव हैं। गीतकार आर आर पंकज द्वारा लिखे इस गीत को मधुर संगीत आए सजाया है संगीतकार विक्की वॉक्स ने। वीडियो निर्देशक मनोज वरुण हैं। मिक्स अरुण अहीर ने किया है। इस गाने का आल राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
Exit mobile version