Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

भोजपुरी संगीत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली गायिका कल्पना पटोवारी का संगीतमय वृतचित्र “गंगास्नान” हुआ रिलीज

AddThis Website Tools

भोजपुरी और लोक संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाली गायिका कल्पना पटोवारी का बहुप्रतीक्षित संगीतमय वृतचित्र “गंगास्नान” साल 2025 के महापूर्णकुंभ के लिए रिलीज कर दिया गया है। यह लोकगीत म्यूजिक बॉक्स कल्पना पटवारी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह वृतचित्र भिखारी ठाकुर की कालजयी रचना “गंगास्नान” पर आधारित है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई शैली और आधुनिक संगीत के साथ प्रस्तुत किया गया है।

Gangasnan | गंगास्नान | Louis Banks | कल्पना पटवारी | Kalpana Patowary @MusicBoxLatest

इस गीत को लेकर कल्पना ने कहा कि “गंगास्नान” केवल एक गाना नहीं, बल्कि मां गंगा और सनातन संस्कृति को समर्पित एक संगीतमय श्रद्धांजलि है। यह वृतचित्र न केवल संगीत प्रेमियों, बल्कि गंगा के प्रति श्रद्धा रखने वाले हर व्यक्ति को जोड़ेगा।

कल्पना की आवाज में “गंगास्नान” अब तक का सबसे अनूठा भोजपुरी संगीत है, जिसमें भारतीय जैज़ पियानोवादक लुइज बैंक्स, गिटारवादक कुश उपाध्याय, ड्रमर गीनो बैंक्स और सारंगी वादक दिलशाद खान जैसे प्रसिद्ध संगीतकार शामिल हैं। इस गाने में भारतीय जैज़ और ब्लूज़ को पश्चिमी संगीत के साथ मिलाकर एक अद्भुत रचना तैयार की गई है। इसलिए यह गीत और भी कर्णप्रिय है। साथ ही गंगा स्तुति के करीब ले जाने वाला है।

इस प्रोजेक्ट में स्पेन और डेनमार्क के संगीतकारों ने भी योगदान दिया है। गाने के विभिन्न भागों को लुइज बैंक्स की जैज़ धुनों, गीनो बैंक्स के ड्रम सोलो और पश्चिमी ब्लूज़ पॉप गायन के साथ मिलाकर तैयार किया गया है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

भोजपुरी के शेक्सपीयर माने जाने वाले भिखारी ठाकुर की अमर रचना “गंगास्नान” को कल्पना पटोवारी ने अपनी भावपूर्ण आवाज से जीवंत कर दिया है। गाने के बोल सनातन संस्कृति, गंगा नदी के महत्व और इसके आध्यात्मिक पहलुओं को उजागर करते हैं। इस गाने को प्रसिद्ध लोक कलाकार स्वर्गीय रामाज्ञा राम और अरुणव डेका के सहयोग से लिखा गया है।

आपको बता दें कि “गंगास्नान”* का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता समुज्जल कश्यप ने किया है। इस वृतचित्र की शूटिंग काशी और प्रयागराज जैसे सांस्कृतिक केंद्रों में की गई है, जो गंगा नदी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को खूबसूरती से दर्शाता है।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version