Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

प्रमोद प्रेमी यादव ने बनाया मिलियन का रिकॉर्ड

मुंबई। यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव के गाये हुए कई गानों को मिलियन, तीन मिलियन एवं दस मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। यह रिकॉर्ड अनवरत जारी है। मिलियन मिलियन का यह रिकॉर्ड कायम हुआ है प्रमोद प्रेमी यादव के यू ट्यूब चैनल प्रमोद प्रेमी ऑफिसियल से रिलीज गानों से। मस्ती से भरपूर गाना पतई पर पानी… को एक सप्ताह में दस मिलियन व्यूज मिला है। जिसके गीतकार कृष्णा बेदर्दी तथा संगीतकार शंकर सिंह हैं।

HD VIDEO - पतई पs पानी झार के जा - Pramod Premi - Patai Pa Paani Jhaar Ke Ja - Bhojpuri Hit Songs

देवी गीत मइया के आरती उतार के जा को तीन मिलियन से अधिक व्यूज मिला है। जिसे लिखा है गीतकार कृष्णा बेदर्दी ने और मधुर संगीत दिया है संगीतकार शंकर सिंह ने। मेलवा घुमाइ द पिया देवी गीत को मात्र एक ही दिन में एक मिलियन का रिकॉर्ड बना है। इस गाने को प्रमोद प्रेमी यादव के साथ लोकप्रिय गायिका प्रियंका सिंह मधुर स्वर में गाया है। इस गीत के गीतकार कृष्णा बेदर्दी तथा संगीतकार शंकर सिंह हैं।

इतनी बड़ी लोकप्रियता मिलने पर प्रमोद प्रेमी यादव ने कहा कि मैं अपना कर्म मात्र करता रहता हूं। मेरी कोशिश रहती है हमेशा कुछ अच्छा दे सकूँ। यह जो प्यार, आशीर्वाद स्वरूप कामयाबी मिल रही है, इन सबका श्रेय मेरे देवता रूपी, भगवान रूपी श्रोताओं को देता हूँ। मैं कुछ भी नहीं बिना उनके आशीर्वाद, प्यार के। इसके मैं तहेदिल से सभी को धन्यवाद देता हूँ।