Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

सौम्या शर्मा ने बॉलीवुड से भोजपुरी सिनेमा में किया एंट्री, व्यस्त हैं भोजपुरी अल्बम सांग की शूटिंग में

सौम्या शर्मा व्यस्त हैं भोजपुरी अल्बम सांग की शूटिंग में, बॉलीवुड से भोजपुरी की ओर किया रुख

कुछ कर गुजरने की गर तमन्ना हो तो मनचाही मंजिल मिलना मुश्किल कतई नहीं है। बस हौसला और विश्वास कायम रहना चाहिए। साथ ही कड़ी मेहनत करना बहुत जरूरी होता है। यह कर दिखाया है एक्ट्रेस सौम्या शर्मा ने। बिना किसी गॉड फादर के फिल्म इंडस्ट्री में मुकम्मल स्थान मिलना आसान नहीं होता है, मगर हौसला बुलंद हो तो मनचाही मंजिल हासिल हो ही जाती है। इसी तरह का जुनून मन में रखकर एक्ट्रेस सौम्या शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से किया। कुछ फिल्मों में छोटे रोल निभाते हुए छोटा परदा की ओर रुख किया और कई टीवी सीरियल में भी काम किया, जिससे उनके अभिनय में काफी निखार भी आया। फिर किसी शुभचिंतक ने सौम्या को सुझाव दिया कि ‘यहाँ छोटे रोल या मेहमान भूमिका करने अलावा अगर वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करें तो मेन लीड का  किरदार मिल सकता है।’ उनकी बात मानकर सौम्या शर्मा अब भोजपुरी सिने जगत में अपना पाँव जमा रही हैं और वे इन दिनों भोजपुरी अल्बम के सांग्स की शूटिंग में लगातार व्यस्त हैं। जल्द ही अलग-अलग म्यूजिक चैनल से उनके कई शानदार भोजपुरी गाने रिलीज होने वाले हैं।
सौम्या शर्मा ने अब तक म्यूजिक अल्बम, टीवी सीरियल, फिल्म, टीवी, हिंदी और भोजपुरी में वेब सीरीज आदि में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। टीवी सीरियल सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल, लाल इश्क, क्राइम अलर्ट, सेमारो टीवी, बंधन टूटे ना, कनिया प्रधान – ज़ी टीवी शो, स्टार प्लस शो ‘कभी कभी’ में अपनी अभिनय प्रतिभा से दिल जीता है।