Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

सूरज सम्राट का कुशवाहा अभिनय परिषद ने किया सम्मान

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के चर्चित गायक व नायक सूरज सम्राट का उप चेयरमैन सुनील सिंह कुशवाहा व शारदा कुशवाहा अभिनय परिषद के अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा ने विगत रात को बिहार के भभुआ, कैमूर, मोहनिया के अंतर्गत अमेठ गाँव के प्रांगण में जोरदार अभिनंदन व स्वागत किया।

अभिनेता सूरज सम्राट जो मोहनिया, कैमूर के महरो गांव के लाल हैं, उनका विशाल मंच पर भव्य स्वागत किया गया। वे अपनी कड़ी मेहनत व हुनर के बदौलत आज भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाते नजर आ रहे हैं। जिनके गाये हुए कई एलबम्स मार्केट में है। जिनकी भोजपुरी फिल्म अर्धांगिनी रिलीज से पहले ही चर्चे में है।

यह फ़िल्म झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर 2019 को बिहार झारखंड में एक साथ बड़े पैमाने पर रिलीज हो रही हैं। इस खुशी में अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा व सुनील कुशवाहा ने कैमूर के लाल के नाम से जाने जाने वाले सूरज सम्राट को अग्रिम बधाई दी व सम्मानित भी किया। इस कार्यक्रम के दौरान सुरेश ने अपने अलग अलग गानों पर जनता का दिल जीत लिया। लोगों में काफी उत्साह है व फिल्म को देखने के लिए जहां एक तरफ पुरुष काफी खुश थे। तो दूसरी तरफ महिलाओं में भी फिल्म देखने के लिए उत्सुकता देखने को मिली।

इसका कारण एक ही है कि यह फिल्म नारी प्रधान है। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में पुरुष, महिला व बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने सूरज सम्राट के कुछ कहने से पहले ही भरोसा दिलाया कि वह इस फिल्म को जरूर देखेंगे। सूरज सम्राट ने भी अपने फिल्म के डायलॉग बोलकर लोगों का दिल जीत लिया। सूरज सम्राट की नारी प्रधान फिल्म अर्धांगिनी इस अवसर अर्धांगिनी टीम अर्धांगिनी के डायरेक्टर सूरज राजपूत उपस्थित रहे। मंच उद्घोषक विकास पांडे, अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, मोहनिया उप चेयरमैन सुनील सिंह कुशवाहा, अभिनेता सूरज सम्राट, अभिनेता आशुतोष चौबे, निर्देशक सूरज राजपूत व अन्य मौजूद थे।