Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

सूरज सम्राट की अर्धांगिनी को मिला दर्शकों का प्यार

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करा रहे गायक व नायक सूरत सम्राट को मां मुंडेश्वरी का आशीर्वाद मिला है। फिल्म सेंसर बोर्ड द्वारा बिना कांट छांट के यू/ए सर्टिफिकेट प्राप्त बतौर हीरो सूरज सम्राट की पहली भोजपुरी फिल्म अर्धांगिनी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। बिहार के कैमूर में मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल की रिओपनिंग रीबन काटकर अर्धांगिनी फिल्म से हुई। इस सिनेमा हाल में काफी तादाद में स्थानीय लोगों ने फिल्म का आनंद लिया है। फिल्म के रिलीज के पहले सूरज ने मां मुंडेश्वरी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। फिल्म को मिल रही सफलता से सूरज सम्राट काफी खुश हैं। उन्होंने फिल्म के देखने वाले सभी दर्शकों का तहेदिल से धन्यवाद दिया है।

उल्लेखनीय है कि शिवांस फिल्म्स एंटरटेनमेंट्स कृत सूरज राजपूत निर्देशित फिल्म अर्धांगिनी के लेखक रामचन्द्र सिंह, गीतकार राजेश मिश्रा, रामचन्द्र सिंह, अशोक सिन्हा, पंकज प्रियदर्शी व अख़्तर कैमूर हैं। संगीतकार अमन श्लोक, एडीटर दीपक जऊल, एक्शन दिलीप यादव, कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह, मयंक व संतोष सर्वदर्शी हैं। सिनेमेटोग्राफर प्रमोद पांडेय हैं। इस फिल्म के नायक हैं सूरज सम्राट, जबकि नायिकायें हैं अंजना सिंह व शुभी शर्मा। अन्य प्रमुख कलाकार संजय पांडेय, मनोज टाईगर, शकीला मजीद, संजय वर्मा, सोनी पटेल, अयाज खान, आनन्द मोहन, के.के. गोस्वामी, श्रद्धा नवल, आशुतोष चौबे, शशिकांत सिंह, अमित पाल, माही सिंह, दिनेश पांडे तथा विशेष आइटम सांग में पूनम दूबे हैं।

सूरज सम्राट ने बताया कि अर्धांगिनी एक नारी-प्रधान फिल्म है, जिसमें एक पत्नी के अपने पति के प्रति प्यार और बलिदान को बहुत ही भावना प्रधान तरीके से दर्शाया गया है। फिल्म की शूटिंग तथा सभी गीतों का फिल्मांकन भभुआ जिला (बिहार) स्थित बेहद खूबसूरत लोकेशनों पर किया गया है। इसकी कहानी एकदम नयी व अछूती है और सामाजिक-पारिवारिक मूल्यों पर फोकस करती है। यह एक एक्शन, रोमांस, काॅमेडी आदि से भरपूर पूरी तौर से पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है।