Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

सुशील कुमार उपाध्याय के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

मुंबई। कई सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक सुशील कुमार उपाध्याय के जन्मदिन पर दिन रात बधाईयों का तांता लगा रहा। उनका जन्मदिन काफी हर्षोल्लास के साथ जगह जगह केक काटकर मनाया गया। सुशील कुमार के जन्मदिन के शुभ अवसर पर फिल्म जगत के तमाम जानी मानी हस्तियों सहित उनके मित्रों एवं सगे-सम्बंधियों द्वारा पूरे दिन व रात उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देने का सिलसिला फोन पर कॉल, मैसेज, सोशल साईट्स फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सप्प पर ताँता लगा रहा। उनका जन्मदिन मुंबई में भी कई जगह धूमधाम से मनाया गया।

उनके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहने की सभी ने कामना की सुशील कुमार उपाध्याय ने जन्मदिन पर सभी का तहेदिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बर्थडे मेरे लिए एक यादगार पल की तरह रहेगा। मुझे हमेशा सभी का प्यार ऐसे ही मिलता रहे, यही कामना करता हूँ। गौरतलब है कि सुशील कुमार उपाध्याय ने अपने कुशल निर्देशन में भोजपुरी फिल्म जगत को कन्यादान, प्रतिज्ञा, भइया अनाड़ी भउजी खिलाडी, प्रतिज्ञा 2, प्रेमलीला, लल्लू की लैला सहित कई सुपर हिट फिल्में दी हैं। उनके निर्देशन आने वाली मल्टीस्टारर भोजपुरी फिल्म दरार 2 है।