Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

तनु प्रियंका और इशिता सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘नथिया हेराईल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स

AddThis Website Tools

भोजपुरी सिनेमा की सुपर गायिका का नया गाना ‘नथिया हेराईल’ रिलीज हो गया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जोकि तहलका मचा रहा है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस इशिता सिंह ने एक्टिंग और डांस का तड़का लगाया है। यह भोजपुरी लोकगीत नवविवाहिता युवती के नाक से नथिया गुम होने के विषय पर आधारित है। जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने में जहाँ इशिता सिंह येलो साड़ी पहने जलवा बिखेर रही है तो वहीं वह अपनी मोहिनी मुस्कान व अदा से सबका मन मोह रही है। वहीं इस फोक सांग को तनु प्रियंका ने अपने दमदार आवाज और अनोखे अंदाज में गाया है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। वह इस गाने से ऑडियंस दिल जीत रही हैं।

Nathiya Herail #Tanu Priyanka #Ishita Singh | नथिया हेराइल | Bhojpuri Jhumar Geet 2025 #bhojpuri

इस गाने में दिखाया गया है कि शादीसुदा इशिता सिंह अपनी ससुराल में एक सुबह जब सोकर जागती हैं तो उसे पता चलता है कि उसके नाक की नथिया गायब है। जब बहुत ढूढने पर नथिया नहीं मिलती है तो वह अपनी ननद के पास आकर पूछते हुए कहती है कि…
‘कहाँ ढूंढी ननदो बा नथिया हेराईल, सुतला में जाने राते, सुतला में जाने राते के रहे आईल, कहाँ ढूंढी ननदो बा नथिया हेराईल…’
सिंगर तनु प्रियंका ने इस गाने को लेकर कहा कि ‘मुझे खुशी है कि मेरा गाया हुआ फोक गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है। इस गाने की बेस्ट मेकिंग करने के लिए रत्नाकर सर को बहुत बहुत धन्यवाद। इस गाने को अच्छा रिस्पॉन्स देने के लिए श्रोताओं का तहेदिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूँ। उनकी प्रतिक्रिया और प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘नथिया हेराईल’ निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर तनु प्रियंका ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस इशिता सिंह ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार महंथ सिंह बलियावी ने लिखा है, जबकि संगीतकार मोहित मौर्या ने मधुर संगीत दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं, वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर रौनक, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
Exit mobile version